द्रष्टा विशेष
-
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में बगावत, अधिकारी की जागी अंतरात्मा दे दिया इस्तीफा
-
SIR के खिलाफ 70 वर्षीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में रखीं दलीलें
-
मणिपुर में 3 महिलाओं से दुष्कर्म मामले में 6 आरोपियों पर आरोप तय
-
अपराध के आरोपी सांसदों की मुठ्ठी में हमारी सांसे
-
एपस्टीन फाइल्स : नरपिशाच की पोटली से..
Important post-
-
गणतंत्र का धर्म और श्रीराम की इच्छा
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘ क्रूर मौन ’
-
'धन के लिए धर्म को ठुकराने वाले' जनता के जमीर को मारना जानते हैं
-
भारतीय लोकतंत्र को मुठ्ठी में करने की एक और कवायद
-
विधान सभा चुनाव 2022 : क्या जनसमस्याओं को दरकिनार कर नेताओं का चुनाव करेगी जनता?
-
आदमखोर सत्ता के पुजारी
-
एनडीए के 'अमृतकाल' में मणिपुर का सर्वनाश
-
मणिपुर में अराजक हिंसा चरम पर, सेना के अधिकारी का घर से अपहरण
-
अदालतों पर जनता और मीडिया आलोचना कर सकते हैं- सुप्रीम कोर्ट
-
मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता है - राहुल गांधी
-
सरकार प्रदूषण को नियंत्रित न कर सकी तो नागरिकों को बनाया बंधक
-
BJP नेताओं के समर्थन से सरकारीतंत्र ने नागरिकों के जीवन को संकट में डाला
-
अमेरिका-चीन व्यापारिक बातचीत संपन्न, ट्रंप ने चीन पर 'फ़ेंटानिल टैरिफ़' कम किया
-
अब मोबाइल फोन स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम
-
बीजेपी नेताओं का आतिशबाज़ी प्रचार सफल, 'रेड जोन' में पहुंचा AQI
-
Coldrif Cough Syrup : बनाने वाली कंपनियों पर ED की छापेमारी
-
Coldrif Cough Syrup : दवाओं की टेस्टिंग में भारी कमी से मर गए अबोध बच्चे
-
GST की अब दो दरें 5% और 18%, दूध, रोटी हुई GST फ्री
-
ट्रम्प ने भारत पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाने की दी चेतावनी
-
भ्रष्टाचार के आरोपी गौतम अडानी ने IIM छात्रों को दिया गुरुमंत्र
अध्यात्म एवं संस्कृति
व्यापार
स्वास्थ्य
बीजेपी नेताओं का आतिशबाज़ी प्रचार सफल, ‘रेड जोन’ में पहुंचा AQI
Coldrif Cough Syrup : बनाने वाली कंपनियों पर ED की छापेमारी
भारतीय संविधान में नागरिकों को कई अधिकार मिले हैं। इन अधिकारों को पाने के लिए भारतीय नागरिकों के कुछ कर्तव्य भी हैं। कर्तव्यों का निर्वाह किये बगैर कोई भी नागरिक अपना अधिकार पाने के लिए संकल्पित होकर लड़ नहीं सकता है। महात्मा गॉधी ने कहा था कि ‘‘अधिकारों का जन्म कर्तव्यों की कोख से होता है।’’ भारतीय नागरिकों में कर्तव्यबोध की भावना जागृत करने के उद्देश्य के साथ ‘द्रष्टा फाउंडेशन ’ काम कर रहा है। ताकि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की जा सके।
-
ऑपरेशन सिंदूर में बॉर्डर एक और दुश्मन तीन थे - डिप्टी आर्मी चीफ
-
राफेल फाइटर जेट बनाने के लिए टाटा ग्रुप का डसॉल्ट एविएशन के साथ समझौता
-
PM मोदी इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू का सस्ता वर्जन - बिलावल भुट्टो
-
ट्रम्प ने 8वीं बार किया दावा,उन्होंने ही भारत-पाक जंग रुकवाई
-
Operation Sindoor : भारतीय सांसद दुनिया को बताएंगे अपना पक्ष
-
क्या PM मोदी ने अमेरिकी मध्यस्थता स्वीकार ली है ?- कांग्रेस
-
भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच हुई बातचीत
दिल्ली- एनसीआर
2020 में हुए दिल्ली दंगे के 11 आरोपियों को अदालत ने किया बरी
एक अदालत ने वर्ष 2020 में उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में शामिल 11 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी ‘संदेह के लाभ’ के हकदार हैं क्योंकि उनके खिलाफ आरोप ”उचित संदेह से परे” साबित नहीं हुए।
दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक गैंग बच्चे को बेचने के लिए आने वाला है, तभी टीम बनाई गई और इस गैंग के लोगों को पकड़ा है। अब तक इस गैंग के 4 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमे 1 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।
जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे – AAP नेता संजय सिंह
हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है, हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।”
उत्तर प्रदेश
पुलिस से मिलीभगत कर प्रापर्टी डीलर को बेच दी 500 करोड़ की सरकारी जमीन – पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 500 करोड़ की सरकारी जमीन बेचने के मामले में अधिकार आजाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व IPS
अमिताभ ठाकुर की बुधवार को एन्ट्री हुई है। मामले में उन्होंने सीओ दौराला से बातचीत करते हुए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ दौरान पूर्व आइपीएस का पहचान नहीं पाए। इस पर अमिताभ ठाकुर ने नाराजगी जतायी, हालांकि सीओ ने बाद में उनसे बातचीत कर नहीं पहचानने पर अफसोस जाहिर किया।
प्रचंड गर्मी और लू से बलिया में 74 लोगों की गई जान
Due to the increase in the number of sudden deaths of patients admitted in the emergency and wards of the district hospital, even free dead bodies were not available. People had to carry the dead body in private vehicles. According to government data, there have been 101 deaths in a week. According to the employees, there were not so many deaths in a day even during the corona infection.
भू-माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाया जाए कि वो कांप जाएं – सीएम योगी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह हर हाल में सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर कोई भू-माफिया अवैध कब्जा न कर पाए। इसके लिए जरूरी है कि भू-माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाया जाए। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जाने से संबंधित शिकायतों पर तुरंत व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
मंगलवार को जनता दर्शन में जब भू-माफिया को लेकर कई शिकायतें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने आईं तो उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश दिया। कहा कि ऐसे मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।जमीन पर कब्जे की शिकायत मिलते ही संबंधित भू-माफिया को ऐसा सबक सिखाएं कि वो कांप जाएं और आगे ऐसा करने की हिम्मत न जुटा पाएं।
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने 500 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और तुरंत, गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक कार्रवाई का भरोसा दिया।
जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीनी विवाद व कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने इत्मीनान से उनकी परेशानी सुनी और अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न करे। जमीन के आपसी विवाद के मामलों में उन्होनें पक्षों के बीच कॉउंसलिंग करने और इसके बाद यथोचित विधिक कार्यवाही का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने अपराध व जमीनी विवाद संबंधी शिकायतों को लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया, घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री साथ चल रहे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र की पत्रियां उनके अधिकार क्षेत्र के साथ सौंपते रहे और कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देते रहे। अन्य जिलों से संबंधित शिकायतों को उन जिलों के अफसरों को भेजने के निर्देश दिए।
सीएम ने जनता दर्शन में राजस्व से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए। जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों और तहसीलों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया।
जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरपूर मदद का भरोसा दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराकर शासन को भेजें। सरकार इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने देगी।
बिहार -झारखण्ड
सुप्रीम कोर्ट में 7 जजों की संविधान पीठ का गठन, सदन में ‘वोट के बदले नोट’ मामले में करेंगे सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में सात जजों की संविधान पीठ का गठन किया गया है। यह संविधान पीठ सदन में ‘वोट के बदले’ नोट मामले की सुनवाई करेगा। 4 अक्टूबर को इस मामले पर सुनवाई होगी।
CM नीतीश कुमार आशंका, तय समय से पहले भी हो सकता है लोकसभा चुनाव
The JDU leader told the officials here in his typical language, ‘When will Chunuaa happen, does anyone know? Work quickly. There is no point that elections should be held in advance. Election will be held only next year. Do not know. So act fast. Referring to the works done during Atal Bihari Vajpayee’s government, CM Nitish Kumar said, ‘We were ministers in the Atal government. He did a wonderful job. He started the construction of rural roads. At that time the central government used to give cent percent money.
Inaugurated 5,061 schemes
Chief Minister Nitish Kumar inaugurated and laid the foundation stone of schemes worth Rs 6680.67 crore from Sankalp Auditorium, 1 Anne Marg through video conferencing. Inaugurated and laid the foundation stone of 5,061 schemes of the Rural Works Department. On this occasion, the Chief Minister said that today the foundation stone of 5,061 schemes has been laid at a cost of 6,680.67 crore. I thank the Rural Works Department for this.
भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा, बिहार सरकार ने दिए जांच के आदेश
-फोर लेन के इस पुल डिजाइन को लेकर पहले से ही सवाल उठे थे – तेजस्वी यादव
पटना। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा है पुल रविवार को ताश के पत्तों की भरभरा कर गिर गया। 2014 में सीएम नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था। पुल के गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पुल के एक पिलर के 30 से अधिक स्लैब गंगा नदी में गिर रहे हैं। बता दें कि इस पुल के निर्माण का जिम्मा एक निजी कंपनी को दिया गया था।
मिल रही जानकारी के अनुसार सुल्तानगंज से खगड़िया के बीच बन रहा यह पुल फोर लेन का था। निर्माणाधीन इस पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुल के हिस्से को नदी में गिरता देख घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे पुल के गिरने को लेकर बिहार सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। बिहार सरकार की तरफ से जारी एक बयान में गया है कि जांच के दौरान पुल के गिरने के कारणों को पता लगाया जाएगा साथ ही जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे पुल के गिरने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले 2022 में भी आंधी आने के कारण इसका ऊपरी हिस्सा गिरा था. उस समय विपक्ष में रहते हुए भी हमनें सवाल उठाया था. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से आईआईटी रूड़की को जांच सौंपा गया था जिस रिपोर्ट में कई बात बताई गई जिसके आधार पर कुछ निर्माण को तोड़ा भी गया था. पुल के डिजाइन को लेकर हमलोगों को आशंकाएं थी।
बीजेपी ने की निष्पक्ष जांच की मांग
पुल गिरने को लेकर बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. बीजेपी ने एक बयान जारी करके कहा कि बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा है पुल जिस तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा है। इस पुल के गिरने से सीएम नीतीश कुमार और उनकी सरकार के भ्रष्टाचार का प्रमाण लेकर सामने आया है। ये कई सवाल पैदा करता है. ये ब्रिज कई वर्षों से बन रहा था और नीतीश कुमार जी का ड्रिम प्रोजेक्ट था, जिसे 2014 में शुरू किया गया था। इसमें लगातार लागत बढ़ाया गया।
पिछले वर्ष भी आंधी आने से ये पुल गिर गया था। इस बार भी बगैर किसी वाहन के चले ही ये ब्रिज गिर गया। इससे ये तो साफ है कि किस प्रकार का घटिया काम, जो भ्रष्टाचार, चोरी और कमीशनखोरी के चलते किया गया है। बिहार में इस तरह के निर्माण का काम कई जगह पर हो रहा है। हम इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। नीतीश कुमार जी को इस हादसे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़
ठगी करने वाले अंतर्रराज्यीय गिरोह को इंदौर क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया
मध्य प्रदेश के इंदौर में जामताड़ा ट्रिक के जरिये 2020 ,2021, 2022 व अब 2023 में लगातार ठगी की घटना सामने आ रही है।
अब इस ठगी करने वाले गिरोह को इंदौर क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड देने के नाम से लूटते थे। क्राइम ब्रांच ने पूरे गैंग को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है। ये अंतर्रराज्यीय गैंग है, सभी आरोपी बैंक के समान हूबहू दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बनाते थे और लोगों को रिवार्ड देने के नाम पर लूटते थे।
किसानों के साथ धोखाधड़ी में शामिल SDM और आर्यन पावर कंपनी पर दर्ज हो आपराधिक मुक़दमा – उमेश तिवारी
SDM मझौली और आर्यन पावर कंपनी पर किसानों ने अपने साथ हुई आपराधिक साज़िश का आरोप लगाया है। किसानों के बगैर इज़ाज़त के उनके बैंक खातों में धनराशि डालकर जमीन माँगी जा रही है। टोंको-रोंको- ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि ग्राम भुमका एवं मूसमूड़ी के किसान जो बहुतायत आदिवासी समुदाय के हैं उनकी जमीन को फर्जी ग्राम सभा के आधार पर अधिग्रहण की कार्यवाही की गई है। उक्त फर्जी कार्यवाही के खिलाफ किसानों के संघर्ष के चलते तत्कालीन जिला प्रशासन सीधी द्वारा अपर कलेक्टर सीधी से जांच कराई गई थी। अपर कलेक्टर सीधी ने अपने जांच प्रतिवेदन में उक्त भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को फर्जी ही नहीं अपितु काल्पनिक भी कहा है।
किसानों के आंदोलन एवं असन्तोष को देखते हुए उक्त फर्जी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को निरस्त किए जाने हेतु 4 बार सीधी कलेक्टर द्वारा मध्य प्रदेश सरकार को लेख भी किया जा चुका है। उपरोक्त फर्जी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही से किसान सहमत ना होने के कारण वह ना तो अपनी जमीन देना चाहते हैं और ना ही जमीन के बदले मुआवजा की राशि लेना चाहते हैं लेकिन अभी तत्काल में SDM मझौली के द्वारा चोरी-चोरी मनमाने तरीके से मुआवजा राशि को किसानों के बैंक खाते में भेज दिया गया है।
उमेश तिवारी ने द्रष्टा को बताया कि SDM के कार्यव्यवहार से साबित होता है कि SDM आर्यन पावर कंपनी का कर्मचारी है। निश्चित ही अपने रिटायरमेंट के हप्ते भर पहले किसानों के साथ धोखा SDM ने घूसखोरी के चलते ही किया है। वैसे भी SDM के घूसखोरी की बाजार खोले होने की जान चर्चा उनके सेवाकाल में खूब थी। पूर्व में भी इसी तरह किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि भेजने का षड्यंत्र किया गया था लेकिन किसानों के आंदोलन के चलते राशि वापिस करनी पड़ी थी। SDM मझौली जो भू अर्जन अधिकारी मझौली भी है उनके प्रति असंतोष प्रकट करते हुए किसानों ने कहा है कि अनुविभागीय अधिकारी मझौली का यह कृत्य गैरकानूनी और आपराधिक है अतः एसडीएम के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाय। हम किसानों के खाते में जो अवैध तरीके से राशि डाली गई है उस राशि को किसानों के खाते से वापस किया जाए।
रिजर्व बैंक का नियम
रिजर्व बैंक का नियम है कि किसी भी खातेदार के खाते में बिना उसकी सहमति के ना तो राशि निकाली जा सकती है और न जमा की जा सकती है। लेकिन बैंक मैनेजर द्वारा नियम को दरकिनार कर किसानों की बिना सहमति से उनके खाते में राशि डाली गई है जिससे साबित होता है कि किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी एवं लूट में सिर्फ SDM मझौली एवं मेंसर्स आयरन पावर कंपनी के मालिक ही शामिल नहीं है बल्कि शाखा प्रबंधक की भूमिका बराबर की है और ऐसा कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है।
उमेश तिवारी ने कहा है कि यदि शीघ्र किसानों के खाते में फर्जी तरीके से जमा की गई राशि वापस नहीं होती है तो शीघ्र ही यूनियन बैंक टिकरी का घेराव किया जाएगा। जिन किसानों के खातों में अवैध तरीके से राशि जमा की गई है वह सभी किसान यूनियन बैंक टिकरी में अपने खाते से राशि वापस किए जाने हेतु बैंक मैनेजर को पत्र लिखकर दिया है एवं उसकी पावती भी प्राप्त कर लिए हैं। बैंक मैनेजर द्वारा फर्जी राशि वापस करने में आनाकानी की जा रही है और SDM मझौली को सर्वेसर्वा बता रहे है जो विधि विपरीत एवं निंदनीय भी है।>
बीजापुर नक्सलियों ने की बीजेपी नेता की हत्या
बीजापुर की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने दिवंगत बीजेपी नेता को श्रद्दांजलि दी है। डॉ. सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है, आज इल्मीडी गांव, बीजापुर में भाजपा नेता काका अर्जुन की नृशंस हत्या कर फिर नक्सलियों ने अपनी कायरता दिखाई है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों के धैर्य व संबल के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’
><