द्रष्टा विशेष
-
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में बगावत, अधिकारी की जागी अंतरात्मा दे दिया इस्तीफा
-
SIR के खिलाफ 70 वर्षीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में रखीं दलीलें
-
मणिपुर में 3 महिलाओं से दुष्कर्म मामले में 6 आरोपियों पर आरोप तय
-
अपराध के आरोपी सांसदों की मुठ्ठी में हमारी सांसे
-
एपस्टीन फाइल्स : नरपिशाच की पोटली से..
Important post-
-
गणतंत्र का धर्म और श्रीराम की इच्छा
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘ क्रूर मौन ’
-
'धन के लिए धर्म को ठुकराने वाले' जनता के जमीर को मारना जानते हैं
-
भारतीय लोकतंत्र को मुठ्ठी में करने की एक और कवायद
-
विधान सभा चुनाव 2022 : क्या जनसमस्याओं को दरकिनार कर नेताओं का चुनाव करेगी जनता?
-
आदमखोर सत्ता के पुजारी
-
एनडीए के 'अमृतकाल' में मणिपुर का सर्वनाश
-
मणिपुर में अराजक हिंसा चरम पर, सेना के अधिकारी का घर से अपहरण
-
अदालतों पर जनता और मीडिया आलोचना कर सकते हैं- सुप्रीम कोर्ट
-
मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता है - राहुल गांधी
-
सरकार प्रदूषण को नियंत्रित न कर सकी तो नागरिकों को बनाया बंधक
-
BJP नेताओं के समर्थन से सरकारीतंत्र ने नागरिकों के जीवन को संकट में डाला
-
अमेरिका-चीन व्यापारिक बातचीत संपन्न, ट्रंप ने चीन पर 'फ़ेंटानिल टैरिफ़' कम किया
-
अब मोबाइल फोन स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम
-
बीजेपी नेताओं का आतिशबाज़ी प्रचार सफल, 'रेड जोन' में पहुंचा AQI
-
Coldrif Cough Syrup : बनाने वाली कंपनियों पर ED की छापेमारी
-
Coldrif Cough Syrup : दवाओं की टेस्टिंग में भारी कमी से मर गए अबोध बच्चे
-
GST की अब दो दरें 5% और 18%, दूध, रोटी हुई GST फ्री
-
ट्रम्प ने भारत पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाने की दी चेतावनी
-
भ्रष्टाचार के आरोपी गौतम अडानी ने IIM छात्रों को दिया गुरुमंत्र
अध्यात्म एवं संस्कृति
व्यापार
स्वास्थ्य
बीजेपी नेताओं का आतिशबाज़ी प्रचार सफल, ‘रेड जोन’ में पहुंचा AQI
Coldrif Cough Syrup : बनाने वाली कंपनियों पर ED की छापेमारी
भारतीय संविधान में नागरिकों को कई अधिकार मिले हैं। इन अधिकारों को पाने के लिए भारतीय नागरिकों के कुछ कर्तव्य भी हैं। कर्तव्यों का निर्वाह किये बगैर कोई भी नागरिक अपना अधिकार पाने के लिए संकल्पित होकर लड़ नहीं सकता है। महात्मा गॉधी ने कहा था कि ‘‘अधिकारों का जन्म कर्तव्यों की कोख से होता है।’’ भारतीय नागरिकों में कर्तव्यबोध की भावना जागृत करने के उद्देश्य के साथ ‘द्रष्टा फाउंडेशन ’ काम कर रहा है। ताकि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की जा सके।
विज्ञान प्रौद्योगिकी
-
ऑपरेशन सिंदूर में बॉर्डर एक और दुश्मन तीन थे - डिप्टी आर्मी चीफ
-
राफेल फाइटर जेट बनाने के लिए टाटा ग्रुप का डसॉल्ट एविएशन के साथ समझौता
-
PM मोदी इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू का सस्ता वर्जन - बिलावल भुट्टो
-
ट्रम्प ने 8वीं बार किया दावा,उन्होंने ही भारत-पाक जंग रुकवाई
-
Operation Sindoor : भारतीय सांसद दुनिया को बताएंगे अपना पक्ष
-
क्या PM मोदी ने अमेरिकी मध्यस्थता स्वीकार ली है ?- कांग्रेस
-
भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच हुई बातचीत
दिल्ली- एनसीआर
दिल्ली सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और सब्सिडी जारी रहेंगी – सचिव निहारिका राय
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी दिल्ली सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और सब्सिडी जारी रहेंगी।
AAP ने 5 लोकसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सहमति बनने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।
दिल्ली में बिजली हुई महंगी, अब 100 रुपए के बिल में 8 रुपए अधिक देना होगा
दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट 9.46 प्रतिशत बढ़ाने की अनुमति दे दी है, जिसके बाद से विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी सरकार को कोसना शुरू कर दिया है। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने पावर डिस्कॉम, बीवाईपीएल और बीआरपीएल की मांग स्वीकार कर ली है, जिसमें उन्हें दरें बढ़ाने की अनुमति दी थी। इस फैसले से 8 प्रतिशत बिजली महंगी हो जाएगी। हालांकि दिल्ली सरकार ने कहा कि इस बढ़ोत्तरी का उपभोक्ताओं पर सीधा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन 200 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च होने के बाद बढ़ा हुआ चार्ज देना पड़ेगा।
दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने सोमवार को शहर की बिजली खरीद समायोजन लागत (PPAC) में 8 फीसदी की बढ़ोतरी के लिए केंद्र पर निशाना साधा। पत्रकारों से बात करते हुए, आम आदमी पार्टी (AAP) नेता ने कहा कि दिल्ली में बिजली दरें केवल केंद्र सरकार के कुप्रबंधन और कोयला ब्लॉकों की बढ़ती दरों के कारण बढ़ रही हैं।
उत्तर प्रदेश
कोल्ड स्टोरेज की शटरिंग गिरने से पांच मजदूरों की दबकर मौत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का लेंटर गिरने से इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मलबे से कुल सात लोगों को निकाला गया है, जिनमें से दो लोग जीवित हैं। जानकारी के मुताबिक जिस समय ये हादसा हुआ उस समय मौके पर करीब एक दर्जन से ज्यादा मजदूर वहां काम कर रहे थे जो कि मलबे में दब गए। अचानक हुए हादसे से सनसनी फैल गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन अब रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है।
बसपा से पूर्व विधायक रहे चंद्रवीर सिंह का दौराला में जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज है। शुक्रवार की दोपहर कोल्ड स्टोरेज में लेंटर डाला जा रहा था और 35 से अधिक मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी बीच कोल्ड स्टोरेज का रेफ्रिजरेटर का सिलेंडर फट गया, जिससे वहां पर अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। धमाके के कारण लेंटर की शटरिंग गिर गई और पूरा मलबा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरा। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दबे मजदूरों को निकालना शुरू किया गया।
अब तक मिली सूचना के अनुसार, 7 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो चुकी है, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा। जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर नीचे दबे लोगों को निकालने का कार्य जारी है।
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना में घायलों का उपचार कराया जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मौके पर NDRF और SDRF की टीमें पहुंची हुई हैं।
कोल्ड स्टोर के स्वामी चंद्रवीर सिंह की बेटी मनीषा अहलावत का कहना है कि कोल्ड स्टोर पर आज ही कर्मचारियों ने काम शुरू किया था। कोल्ड स्टोर हादसे के बाद चंद्रवीर की तबीयत खराब हो गई है, जिससे वे मौके पर पहुंच नहीं पा रहे हैं।बता दें कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर मेरठ के एसएसपी और केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान पहुंचे गए। संजीव ने घटनास्थल पर मौजूद मजदूरों से बातचीत की और घटना के बारे में जाना। दौराला के सीओ अभिषेक ने बताया कि 5 लोगों के मरने की सूचना है। अभी तक 12 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। जेसीबी मशीन से मलबा हटाया का काम हो रहा है।
कोरोना काल में ली गई फीस स्कूलों को लौटानी होगी, जारी हुआ शासनादेश
लखनऊ। प्रदेश में संचालित सभी बोर्ड के समस्त विद्यालयों को 27 अप्रैल 2020 को जारी किए गए शासनादेश द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार शैक्षिक सत्र 2020-21 में लिए गए शुल्क की 15 प्रतिशत धनराशि विद्यार्थियों को लौटानी होगी। विद्यालयों को यह धनराशि वर्तमान शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों की फीस में समायोजित करनी होगी।
पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यालय को छोड़कर जाने वाले विद्यार्थियों को उन्हें यह धनराशि वापस करनी होगी। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया है। इस शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है।
राज्य सरकार ने फीस नहीं बढ़ाने का दिया था निर्देश
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत लागू किए गए लॉकडाउन के कारण पैदा हुई आपात परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने 27 अप्रैल 2020 को शासनादेश जारी कर स्कूलों को शैक्षिक सत्र 2020-21 में फीस नहीं बढ़ाने का निर्देश दिया था।
स्कूलों से कहा गया था कि वे शैक्षिक सत्र 2019-20 में नए प्रवेश तथा प्रत्येक कक्षा के लिए लागू की गई शुल्क संरचना के अनुसार ही सत्र 2020-21 में छात्र-छात्राओं से शुल्क लें। शासनादेश में यह भी कहा गया था कि यदि किसी विद्यालय ने सत्र 2020-21 में शुल्क वृद्धि करते हुए बढ़ी हुई दर से फीस ले ली है तो बढ़े हुए अतिरिक्त शुल्क को उसे आगामी महीनों के शुल्क में समायोजित करना होगा।
अभिभावकों की ओर से दाखिल की गई थी याचिका
कोरोना काल में स्कूलों की ओर से वसूली जा रही फीस को माफ किए जाने को लेकर विद्यार्थियों के अभिभावकों की ओर से तमाम याचिकाएं इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल की गई थीं। अभिभावकों की ओर से कहा गया था कि कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण विद्यार्थी स्कूल नहीं जा सके, सिर्फ आनलाइन पढ़ाई हुई। इसलिए स्कूलों के तमाम खर्च बच गए, जो उन्होंने विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के नाम पर फीस के रूप में वसूली थीं।
इन याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने छह जनवरी 2023 को आदेश जारी करते हुए स्कूलों को सत्र 2020-21 की 15 प्रतिशत फीस भविष्य में विद्यार्थियों से ली जाने वाली फीस में समायोजित करने का आदेश दिया था। यह भी आदेश दिया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद स्कूल छोड़कर जाने वाले विद्यार्थियों को यह रकम वापस कर दी जाए।
इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को जारी किए गए शासनादेश में यह भी कहा गया है कि इन निर्देशों का अनुपालन न किए जाने से यदि कोई छात्र या संरक्षक या अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन क्षुब्ध है तो वे उप्र स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम, 2018 की सुसंगत धारा के तहत जिला शुल्क नियामक समिति के समक्ष शिकायत कर सकेंगे।
जिला समिति इस पर यथोचित निर्णय लेगी। यदि कोई मान्यता प्राप्त विद्यालय या कोई व्यक्ति, जो जिला शुल्क नियामक समिति के निर्णय से व्यथित है तो वह मंडलीय स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपील कर सकता है।
यूनेस्को-इंडिया-अफ्रीका हैकथॉन लोक कल्याणकारी नीति का प्रतीक -CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय में आयोजित यूनेस्को इंडियन-अफ्रीकन हैकाथॉन का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा भी शामिल रहें। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत और अफ्रीका महाद्वीप के संबंध एक नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। 22 देशों के 400 से अधिक छात्र-छात्राएं और प्रतिनिधि हैकथॉन में भाग लेने के लिए यहां आए हुए हैं।
बिहार -झारखण्ड
अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने गई टीम पर जानलेवा हमला
पटना। बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना में जिला खनन पदाधिकारी और 2 अन्य घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार महिला अधिकारी को आरोपियों ने घसीटा भी है। इस दौरान साथी अधिकारी उसे बचाते हुए नजर आ रहे हैं. घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उपद्रवी अधिकारियों पर बेरहमी से लाठियां बरसाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा कई लोग पत्थर उठाकर उन पर फेंक रहे हैं। अधिकारियों की टीम जान बचाकर भागने की कोशिश करती हुई दिख रही है। लेकिन लोगों ने पूरी टीम को चारों तरफ से घेरा हुआ है। इस दौरान अधिकारी टीम में शामिल महिला अधिकारियों का बचाव भी कर रहे हैं। लेकिन हमलवार रुक नहीं रहे। अधिकारियों पर वे लगातार हमला कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों के देखरेंख में MVI, ESI सहित परिवहन एवं माइनिंग की टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। दिन के लगभग पौने तीन बजे कोइलवर पुल के नीचे बंद पेट्रोल पम्प पर असामाजिक तत्वों द्वारा छापेमारी टीम पर पत्थरबाज़ी कर दी गई।
घटना की सूचना पर पटना के जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर को घटनास्थल पर भेजा गया। पत्थरबाजी करने वालों के विरूद्ध सघन छापामारी की जा रही है। पुलिस की तरफ से 44 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। लगभग 50 वाहनों को भी पकड़ा गया है। वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
सिटी SP पश्चिम पटना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटनास्थल से एक काली स्कॉर्पियो भी पकड़ी गयी है जिसमें वायरलेस सेट लगा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर बिहटा में ही आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
बिहार में पुलिसवाले ने बाइक सवार युवक को मारी गोली
पटना। जहानाबाद जिले में ओकरी थाना के थाना अध्यक्ष पर वाहन चेकिंग के नाम पर एक युवक को गोली मारने का आरोप है। घायल युवक सुधीर के पिता ने थाना अध्यक्ष पर ये गंभीर आरोप लगाया। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घोसी सर्किल इंस्पेक्टर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय को घटनास्थल पर जाकर जांच करने का आदेश दिया है।
पीड़ित युवक के पिता ने बताया, ‘ओकरी थाना के थाना अध्यक्ष चंद्रहास कुमार अनंतपुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मेरा लड़का सुधीर कुमार वहां से गुजर रहा था। उसके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। जिसके कारण कारण पुलिस को देख कर वह भागने लगा। उसे भागते देख पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा किया, फिर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ‘
घायल युवक का इलाज नालंदा जिले के एक निजी अस्पताल में परिजनों के द्वारा कराया जा रहा है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक सुधीर कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि, डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद शरीर से गोली को निकाल दिया है. लेकिन, स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
वहीं, इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि जैसे ही हमें इस बात की जानकारी मिली है. हमने तुरंत घोसी सर्किल इंस्पेक्टर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय को घटनास्थल पर जाकर जांच करने का आदेश दिया है. रिपोर्ट आने के बाद जो भी सच्चाई होगी आगे की कार्रवाई की जाएगी.
फायरिंग रेंज के बाहर तोप का गोला फटने से 3 लोगों की मौत
गया। बिहार के गया जिले में सैन्य अभ्यास के दौरान छोड़े गए तोप के एक गोले की चपेट में आने से 3 ग्रामीणों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त गांव में सभी होली खेल रहे थे। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद सीटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस तमाम बिंदुओं की जांच कर रही है कि आखिर फायरिंग रेंज के बाहर तोप का गोला कैसे गिरा।
जानकारी के मुताबिक, मामला गया जिले के बाराचट्टी थाना के गूलरवेद गांव का है। यहां होली के दिन गांव में मातम पसरा है। गया SP आशीष भारती ने बताया कि मृतकों में गूलरवेद गांव निवासी एक ही परिवार के दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस हादसे में घायल दो महिलाओं सहित तीन लोगों को इलाज के लिए गया शहर स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान गोला मांझी के दामाद गोविंद मांझी, सूरज कुमार और कंचन कुमारी के तौर पर हुई है। जबकि घायलों में गीता कुमारी, राशो देवी, पिंटू मांझी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गया के डोभी प्रखंड के त्रिलोकीपुर में सेना का अभ्यास फायरिंग रेंज चलता है। इस फायरिंग रेंज से अगल-बगल के गांव प्रभावित होते हैं। अक्सर वहां तोप का गोला फायरिंग रेंज एरिया से बाहर जाकर गिरता है।
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़
भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग से गरमाई सियासत
करीब 60 वर्ष पुरानी इस इमारत में फायर सेफ्टी के उपकरण नहीं लगे हैं। यदि यहां फायर अलार्म सिस्टम होता तो आग लगने की सूचना समय पर मिल जाती। इस इमारत का अभी तक फायर ऑडिट नहीं कराया गया। साथ ही NOC भी नहीं है। सात मंजिला इमारत में वाटर हाइड्रेंट तक नहीं लगा था। जिससे दमकलों को पानी की कमी का सामना भी करना पड़ा और आग बुझाने में देरी हुई।
करोड़ों की लागत से बनेगा बीजेपी का 10 मंजिल का आधुनिक दफ्तर
भोपाल। राजधानी भोपाल में लगभग 32 साल पुराना बीजेपी का दफ्तर टूट चुका है। अब पार्टी को करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाला नया कार्यालय मिलेगा। चंद दिनों बाद 27 मार्च को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी के नए भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे।
सन 1991 में बना मध्यप्रदेश बीजेपी का दफ्तर अब जर्जर हो चुका है। इस दफ्तर से बीजेपी ने छह विधानसभा चुनाव लड़े। उसने इनमें से तीन दफा चुनाव जीता। लेकिन 1993, 1998 और 2018 के चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा। शहर के बीचों बीच अब नया दफ्तर बनाने की तैयारी है।
बीजेपी के नए दफ्तर की डिजाइन में इसका विशाल आकार दिखाई दे रहा है। भवन 65000 स्क्वेयर फीट के परिसर में बनेगा। इस 10 माले की बिल्डिंग का निर्माण 1.15 लाख स्क्वेयर फीट में होगा। भवन में 400 गाड़ियों की पार्किंग होगी। बिल्डिंग में 1005 लोगों के बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम होगा। इमारत का निर्माण सवा साल में काम पूरा करने की योजना है। ग्रीन एनर्जी के लिए यहां सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, बीजेपी ने पूरे देश में हर जिले में पार्टी कार्यालय बनाने की योजना बनाई थी। अमित शाह जी के नेतृत्व में यह तय किया गया था। भोपाल में भवन निर्माण लंबे समय से पेंडिंग था। प्रदेश में एक नए स्वरूप में नए कार्यालय का निर्माण होगा। मध्यप्रदेश बीजेपी आज के वक्त की जरूरत के हिसाब से, कार्यकर्ताओं की जरूरत के हिसाब से भवन निर्माण का काम कर रही है। इसमें पदाधिकारियों के लिए ‘समर्पण निवास’। कर्मचारियों के लिए ‘सहयोग’ और कार्यालय के लिए ‘संकल्प परिसर’ होगा।
दो अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर भाजपा नेता को मारी गोली
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर में एक भाजपा नेता की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब भाजपा नेता अपने घर में बैठे टीवी देख रहे थे। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोग उनके घर में घुसे और दो फायर कर मौके से फरार हो गए। बस्तर IG के मुताबिक आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में नाकेबंदी कराई गई है। हालिया दिनों में भाजपा नेताओं पर हमले बढ़ गए हैं। कुछ दिनों पूर्व बीजापुर में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई थी।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू अपने घर में बैठकर टीवी देख रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात हमलावर उनके घर में घुसे और उनके सिर में दो फायर किए। भाजपा नेता को गोली लगने के बाद आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, हत्या का शक नक्सलियों पर जताया जा रहा है। बस्तर के आईजी सुंदर राज ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति आए थे, जिन्होंने घर में घुसकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कराई है और उनकी तलाश की जा रही है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भाजपा नेताओं पर हमले बढ़ गए हैं। हाल ही में नक्सल प्रभावित बीजापुर में माओवादियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की हत्या कर दी थी। साधारण वेशभूषा में पहुंचे माओवादियों ने कक्केम के परिवार के सामने ही उनकी हत्या कर दी और जंगल में भाग निकले थे।