Drashta News

पटियाला : कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग

DrashtaNews

नई दिल्ली /एजेंसी। पंजाब में शुक्रवार दोपहर चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस (12408 ) में अचानक आग लग गई। आग इंजन के साथ लगे जनरल डिब्बे में भड़की और देखते ही देखते ट्रेन के 4 जनरल कोच इसकी चपेट में आ गए। चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों के आग की चपेट में आने की भी खबर है। आग लगने के कारणों और नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

जानकारी के मुताबिक कर्मभूमि एक्सप्रेस पंजाब से बिहार की ओर जा रही थी और पटियाला में हादसे का शिकार हो गई। राजपुरा से करीब 15 किमी दूर बसंतपुरा स्टेशन के पास थी, तभी इसमें आग लग गई। देखते ही देखते धुंए और आग से पूरा ट्रेन भर गया । यात्री डरकर ट्रेन से उतरने लगे। वहीं इस आग लगने की घटना के कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। दिवाली के मौके पर यात्रियों से ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं। ऐसे समय कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने के बाद यात्रियों में चिंता का माहौल है। कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग इतनी जबर्दस्त थी कि आस-पास के लोग भी डर गए। ट्रेन रुक गई और वहां काफी लोग जमा हो गए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। समय रहते ही सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए थे।

ट्रेन के इंजन से पांचवें डिब्बे तक पहुंचा धुआं
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के इंजन से पांचवें डिब्बे तक धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद रेलवे प्रशासन को घटना की सूचना दी गई और अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को सतर्क किया गया। बताया जा रहा है कि सराय बंजारा क्षेत्र के पास ट्रेन के चार डिब्बे आग की चपेट में आ गए।

घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। कई यात्रियों ने अपना सामान लेकर डिब्बों से बाहर निकलने की कोशिश की। कुछ यात्रियों के आग की चपेट में आने की भी सूचना है। हालांकि, अभी तक घायलों की संख्या और संभावित जनहानि को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
जीआरपी ने ट्रेन के डिब्बे में आग लगने की वजह के बारे में भी जानकारी दी है। इसके मुताबिक एक डिब्बे में पंखे में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी जैसी आशंकाओं की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी। आग से हुए नुकसान और यात्रियों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Exit mobile version