द्रष्टा विशेष
-
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में बगावत, अधिकारी की जागी अंतरात्मा दे दिया इस्तीफा
-
SIR के खिलाफ 70 वर्षीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में रखीं दलीलें
-
मणिपुर में 3 महिलाओं से दुष्कर्म मामले में 6 आरोपियों पर आरोप तय
-
अपराध के आरोपी सांसदों की मुठ्ठी में हमारी सांसे
-
एपस्टीन फाइल्स : नरपिशाच की पोटली से..
Important post-
-
गणतंत्र का धर्म और श्रीराम की इच्छा
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘ क्रूर मौन ’
-
'धन के लिए धर्म को ठुकराने वाले' जनता के जमीर को मारना जानते हैं
-
भारतीय लोकतंत्र को मुठ्ठी में करने की एक और कवायद
-
विधान सभा चुनाव 2022 : क्या जनसमस्याओं को दरकिनार कर नेताओं का चुनाव करेगी जनता?
-
आदमखोर सत्ता के पुजारी
-
एनडीए के 'अमृतकाल' में मणिपुर का सर्वनाश
-
मणिपुर में अराजक हिंसा चरम पर, सेना के अधिकारी का घर से अपहरण
-
अदालतों पर जनता और मीडिया आलोचना कर सकते हैं- सुप्रीम कोर्ट
-
मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता है - राहुल गांधी
-
सरकार प्रदूषण को नियंत्रित न कर सकी तो नागरिकों को बनाया बंधक
-
BJP नेताओं के समर्थन से सरकारीतंत्र ने नागरिकों के जीवन को संकट में डाला
-
अमेरिका-चीन व्यापारिक बातचीत संपन्न, ट्रंप ने चीन पर 'फ़ेंटानिल टैरिफ़' कम किया
-
अब मोबाइल फोन स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम
-
बीजेपी नेताओं का आतिशबाज़ी प्रचार सफल, 'रेड जोन' में पहुंचा AQI
-
Coldrif Cough Syrup : बनाने वाली कंपनियों पर ED की छापेमारी
-
Coldrif Cough Syrup : दवाओं की टेस्टिंग में भारी कमी से मर गए अबोध बच्चे
-
GST की अब दो दरें 5% और 18%, दूध, रोटी हुई GST फ्री
-
ट्रम्प ने भारत पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाने की दी चेतावनी
-
भ्रष्टाचार के आरोपी गौतम अडानी ने IIM छात्रों को दिया गुरुमंत्र
अध्यात्म एवं संस्कृति
व्यापार
स्वास्थ्य
बीजेपी नेताओं का आतिशबाज़ी प्रचार सफल, ‘रेड जोन’ में पहुंचा AQI
Coldrif Cough Syrup : बनाने वाली कंपनियों पर ED की छापेमारी
भारतीय संविधान में नागरिकों को कई अधिकार मिले हैं। इन अधिकारों को पाने के लिए भारतीय नागरिकों के कुछ कर्तव्य भी हैं। कर्तव्यों का निर्वाह किये बगैर कोई भी नागरिक अपना अधिकार पाने के लिए संकल्पित होकर लड़ नहीं सकता है। महात्मा गॉधी ने कहा था कि ‘‘अधिकारों का जन्म कर्तव्यों की कोख से होता है।’’ भारतीय नागरिकों में कर्तव्यबोध की भावना जागृत करने के उद्देश्य के साथ ‘द्रष्टा फाउंडेशन ’ काम कर रहा है। ताकि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की जा सके।
विज्ञान प्रौद्योगिकी
-
ऑपरेशन सिंदूर में बॉर्डर एक और दुश्मन तीन थे - डिप्टी आर्मी चीफ
-
राफेल फाइटर जेट बनाने के लिए टाटा ग्रुप का डसॉल्ट एविएशन के साथ समझौता
-
PM मोदी इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू का सस्ता वर्जन - बिलावल भुट्टो
-
ट्रम्प ने 8वीं बार किया दावा,उन्होंने ही भारत-पाक जंग रुकवाई
-
Operation Sindoor : भारतीय सांसद दुनिया को बताएंगे अपना पक्ष
-
क्या PM मोदी ने अमेरिकी मध्यस्थता स्वीकार ली है ?- कांग्रेस
-
भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच हुई बातचीत
दिल्ली- एनसीआर
MCD में आप और भाजपा पार्षदों के बीच मारपीट
MCD में आप और भाजपा पार्षदों के बीच मारपीट
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (MCD) के सदन में 36 घंटे का वक्त भी नहीं बीता था कि एक बार फिर से वैसा ही नजारा देखने को मिला। एमसीडी के भीतर स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों के बीच जमकर मारपीट हुई। सदन के भीतर पार्षद एक दूसरे को पीटते हुए नजर आए। बुधवार की रात के वक्त एमसीडी का जो नजारा दिखा उससे भी एक कदम आगे शुक्रवार को पार्षद बढ़ गए। सारा हंगामा मेयर की ओर से एक वोट इनवैलिड घोषित किए जाने के बाद शुरू हुआ। इस पूरे हंगामे के बाद स्थायी समिति का शुक्रवार हुआ चुनाव मेयर ने रद्द घोषित कर दिया है। 27 फरवरी की सुबह 10 बजे फिर से सदन की बैठक बुलाई गई है उसमें नए सिरे से होगा चुनाव।
नगर निगम में आज चुनाव की मतगणना उस समय बाधित हो गई थी जब बीजेपी ने एक मत को अमान्य किए जाने पर आपत्ति जताई। पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के सदस्य टेबल पर चढ़ गए और दिल्ली नगर निगम हाउस में एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बाद में नौबत हाथापाई की भी आ गई। पार्षदों के बीच मारपीट हुई। एक महिला के बाल भी खींचे गए। बीजेपी के पार्षदों ने कहा कि वे पुनर्मतगणना की अनुमति नहीं देंगे।
भाजपा ने आरोप लगाया कि स्थायी समिति के चुनाव में हार देखकर आप के पार्षदों ने हंगामा किया। भाजपा पार्षदों पर हमला किया गया। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि आप का मेयर बनते ही निगम में तानाशाही शुरू हो गई है। स्थायी समिति के चुनाव में गुप्त मतदान के नियम का उल्लंघन किया गया। आप पार्षदों ने मतदान की तस्वीर दुर्गेश पाठक को भेजी।
प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि भाजपा को डर था कि आप स्थायी समिति का चुनाव नहीं होने देगी। इसलिए सीएम से मांग की गई थी कि वह आश्वस्त करें कि आप मेयर व उपमेयर के बाद स्थायी समिति का चुनाव होने देगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि आप को स्थायी समिति के चुनाव में भी क्रास वोटिंग का डर है, इसलिए सोची समझी साजिश के तहत हंगामा किया गया।
भाजपा पार्षदों ने शैली ओबराय पर हमले की कोशिश की
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि मेयर का चुनाव हारने के बाद भाजपा के पार्षदों ने मेयर शैली ओबराय पर हमला करने की कोशिश की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक शैली ओबराय स्थायी समिति का चुनाव करा रही थीं। इसी दौरान उन पर हमला करने की कोशिश की गई। यह बात शैली ओबराय ने भी ट्वीट कर कही।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बिल्कुल चौंकाने वाला और अस्वीकार्य है। वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा की न सिर्फ महिला पार्षदों ने, बल्कि पुरुष पार्षदों ने स्टेज पर जाकर शैली ओबराय पर हमला करने की कोशिश की। भाजपा को जनादेश स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार चोर दरवाजे से बनवाने की कोशिश मत करें।
मेयर के एक वोट को अवैध घोषित करने के बाद बीजेपी ने मतगणना में बाधा डाली। हालांकि मेयर ने जोर देकर कहा कि परिणाम अमान्य वोट के बिना घोषित किया जाएगा। इसके बाद सदन में अराजकता फैल गई। दोनों पक्षों के पार्षदों ने चिल्लाते हुए एक दूसरे को घूंसे, लात, थप्पड़ मारे और धक्का दिया। कुछ पार्षदों के कुर्ते फटे हुए नजर आए। एक पार्षद गिर भी गया। दो महीने की देरी के बाद इस सप्ताह के शुरू में मेयर चुनी गईं ‘आप’ की नेता शेली ओबेरॉय ने एक वोट को अमान्य घोषित कर दिया। इसको लेकर वे नाराज बीजेपी पार्षदों के निशाने पर आ गईं। बीजेपी पार्षदों ने उनसे चिल्लाकर कहा, “तुम्हें होश नहीं है।”
कुछ बीजेपी पार्षदों ने “जय श्री राम” के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। आम आदमी पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वियों ने जवाबी हमला करते हुए, “आम आदमी पार्टी जिंदाबाद, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद” के नारे लगाए। मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा- रिकाउंटिंग के लिए एक पक्ष तैयार है जबकि दूसरा पक्ष तैयार नहीं है, इसलिए अब मैं रिकाउंटिंग नहीं कर रही। रिजल्ट एक अवैध वोट के बिना बन रहा है।
इसके बाद एमसीडी में स्थायी समिति के चुनाव की मतगणना में लगातार गतिरोध बना रहा। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे और हाथापाई भी करते रहे। लंबे समय तक गतिरोध बने रहने के बाद मेयर सदन में आईं। इस बीच बीजेपी पार्षद सदन से चले गए थे और केवल आम आदमी पार्टी के पार्षद मौजूद थे। मेयर शैली ओबेरॉय के निर्देश पर सभी अधिकारियों को सदन में बुलाया गया। आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि, आज गुंडागर्दी की गई है। अगर यह सदन अपनी मेयर की रक्षा नहीं कर सकता तो इससे ज्यादा शर्मिंदगी की कोई बात नहीं। इस बीच बीजेपी के पार्षद सदन में आ गए।
दुर्गेश पाठक ने निगम सचिव भगवान सिंह पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा जब भी पूछते हैं, इनको कुछ नहीं पता। ऐसा लगता है यह आदमी पूरी तरह से बीजेपी से मिला हुआ है। इस पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद स्थायी समिति का चुनाव रद्द कर दिया गया। दिल्ली नगर निगम की बैठक स्थगित कर दी गई। अब 27 फरवरी को सदन की बैठक होगी। स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव फिर से होगा।
इस बीच MCD के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो गया। वे नारेबाजी कर रहे थे। बीजेपी नेता बिजेंदर गुप्ता ने कहा कि पार्टी के 10 पार्षद घायल हुए हैं। बीजेपी आम आदमी पार्टी की आतिशी के खिलाफ मामला दर्ज कराएगी। बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा कि, बीजेपी मेयर के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी। चुनाव आयोग की कमेटी ने जब चुनाव की रिपोर्ट मेयर को दे दी तो फिर मेयर को चुनाव नल एंड वायड करने का अधिकार नहीं है।
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव रद्द करने के बाद महापौर शैली ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी पार्षदों ने सारे बैलट पेपर फाड़ दिए, इसलिए दोबारा चुनाव 27 फरवरी को कराए जाएंगे। मेयर ने कहा कि बीजेपी की शर्तों को मानकर हमने चुनाव शुरू किया, लेकिन खुद को हारते हुए देखकर बीजेपी ने हंगामा कर दिया। बीजेपी के पार्षद रवि नेगी, चंदन चौधरी और मारवाह ने मेरी कुर्सी खींची, मुझ पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि, हमारी आशु ठाकुर पर, चंदन चौधरी पर हमला किया गया। उनका शाल खींचा गया।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने वीडियो के जरिए दिखया कि कैसे बीजेपी ने मेयर पर हमला किया। उसने दावा किया कि, अर्जुन मारवाह ने मेयर को धक्का देकर गिराया। आशु ठाकुर के गले के दुपट्टे से उनको खींचा।
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एनडीटीवी से कहा कि, हमने बड़ी मुश्किल से शैली ओबरॉय की जान बचाई। हमने स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस दीपेंद्र पाठक से फोन पर बातचीत की। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया लेकिन मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि, बीजेपी कह रही है कि वोट अवैध घोषित करना गलत था तो मैं देश के सभी कानून के जानकारों को आमंत्रित करता हूं कि आकर देख लें यह वैध है या अवैध। अगर मान भी लीजिए कि कोई फैसला असंवैधानिक लिया गया है तो क्या मारपीट और हत्या करने पर उतर आएंगे? उप राज्यपाल रोजाना असंवैधानिक काम करते हैं, हम तो उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं करते।
आम आदमी पार्टी की सत्ता वाले दिल्ली नगर निगम के 250 पार्षदों में से कम से कम 242 ने एमसीडी की स्थायी समिति के छह सदस्यों के चयन के लिए मतदान किया। स्थायी समिति नगर निगम की एक शक्ति संपन्न बॉडी होती है जो यह तय करती है कि राशि का उपयोग कैसे किया जाए और किन परियोजनाओं पर किया जाए।
स्थायी समिति के चुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने आमिल मलिक, रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने कमलजीत सहरावत और पंकज लूथरा को मैदान में उतारा है। बीजेपी में शामिल हुए निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल भी प्रत्याशी हैं।
LG वीके सक्सेना के सीधे आदेशों का पालन बंद करें ‘आप’ सरकार के अफसर : केजरीवाल सरकार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से सीधे आदेश लेना बंद करें। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह निर्देश सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने के सरकार के प्रस्ताव सहित विभिन्न मुद्दों पर ‘आप’ सरकार और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच हुई खींचतान के बाद आया है। पूर्व में भी कई मौकों पर आम आदमी पार्टी नेताओं ने उपराज्यपाल पर आरोप लगाया है कि वह दिल्ली की निर्वाचित सरकार को ‘बाईपास’ कर अधिकारियों को सीधे आदेश दे रहे हैं।
सूत्रों ने बताया, ‘‘केजरीवाल सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली के उपराज्यपाल के प्रत्यक्ष आदेशों का अनुपालन करना बंद करें। सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के सचिवों को इस संबंध में लिखा है और निर्देश दिया है कि कार्य आवंटन नियम (TBR) का पूरी तरह से पालन किया जाए।”
उन्होंने बताया, ‘‘सभी सचिवों को निर्देश दिया गया है कि उपराज्यपाल द्वारा दिए गए किसी भी प्रत्यक्ष आदेश की जानकारी संबंधित प्रभारी मंत्री को दी जाए।” सूत्रों ने दावा किया कि निर्वाचित सरकार को जानकारी दिए बिना उप राज्यपाल विभागों के सचिवों को आदेश दे रहे हैं जो टीबीआर के नियम 49-50 और उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है।
सूत्र ने दावा किया, ‘‘निर्देश में कहा गया है कि उपराज्यपाल के ऐसे अवैध प्रत्यक्ष आदेश को लागू करना टीबीआर के नियम 57 का उल्लंघन माना जाएगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रेखांकित किया कि ऐसे आदेशों का अनुपालन उच्चतम न्यायालय के निर्देशों और संविधान का उल्लंघन है और सरकार इसे गंभीरता से लेगी।”
केजरीवाल सरकार का आरोप है कि उपराज्यपाल ‘संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले’ का उल्लंघन कर चुनी हुई सरकार को दरकिनार कर सचिवों को सीधा आदेश जारी कर रहे हैं. संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू कराने के लिए सरकार की ओर से गंभीरता से काम किया जाएगा। इससे पहले एमसीडी में 10 एल्डरमैन को मनोनीत करने को लेकर एलजी और केजरीवाल के रिश्तों में कड़वाहट देखने में आई थी। केजरीवाल ने उप राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर राज्य सरकार की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इसके जवाब में एलजी ने भी सोमवार को केजरीवाल को चिट्ठी लिखी थी।
दिल्ली में रेप पीड़िता लड़की ने आरोपी की मां को सरेआम मारी गोली
नई दिल्ली। दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक महिला को शनिवार की शाम सरेआम गोली मार दी गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बाद में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एक 17 साल की रेप पीड़िता ने आरोपी की मां को गोली मार दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर लड़की को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल महिला की हालात स्थिर बताई जा रही है। मामला उत्तरी घोंडा स्थित सुभाष मोहल्ला का है। जहां थाना भजनपुरा पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की ने महिला को गोली मार दी है। पुलिस ने घायल महिला की पहचान खुर्शीदा के रूप में की है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला को एक नाबालिग लड़की ने गोली मारी है। पुलिस की जांच में पता चला है कि इस नाबालिग लड़की का खुर्शीदा के नाबालिग बेटे ने कथित तौर पर रेप किया था। इसी बात से गुस्सा होकर रेप पीड़िता लड़की ने आरोपी की मां को गोली मार दी।
तुरंत एसएचओ भजनपुरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को देखा। जिसका नाम खुर्शीदा पत्नी इदरीश, निवासी गली नंबर 20, सुभाष मोहल्ला, उत्तरी घोंडा, दिल्ली है। घायल महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर पता चला कि खुर्शीदा अपने पते पर किराना दुकान चलाती है। उसने पुलिस को बताया कि करीब 16-17 साल की एक लड़की दुकान पर आई और पिस्टल से उसे गोली मार दी।
प्राथमिक जांच में पता चला कि कथित लड़की ने वर्ष 2021 में खुर्शिदा के बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 328/376 और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि कथित लड़की को पकड़ लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी 16 साल की लड़की ने खुर्शीदा के बेटे के खिलाफ 2021 में रेप का केस दर्ज कराया था। अब खुर्शीदा पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी लड़की को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार खुर्शीदा भजनपुरा इलाके में ग्रॉसरी की दुकान चलाती है। दिल्ली में रेप पीड़िता लड़की ने आरोपी की मां को सरेआम मारी गोली
नई दिल्ली। दिल्ली के भजनपुरा इलाके में शनिवार की शाम एक लड़की ने 50 वर्षीय महिला को सरेआम गोली मार दी। घायल महिला का नाम खुर्शिदा बताया जा रहा है। वहीं, जिस लड़की ने इस वारदात को अंजाम दिया है उसका नाम नेहा खान बताया जा रहा है। मिली जानकारियों के मुताबिक लड़की ने 2 साल पहले घायल महिला( खुर्शिदा) के बेटे पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से महिला का बेटा जेल में बंद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये गोली बदले की भावना से मारी गई हो। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बाद में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
एक 17 साल की रेप पीड़िता ने आरोपी की मां को गोली मार दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर लड़की को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल महिला की हालात स्थिर बताई जा रही है। मामला उत्तरी घोंडा स्थित सुभाष मोहल्ला का है। जहां थाना भजनपुरा पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की ने महिला को गोली मार दी है। पुलिस ने घायल महिला की पहचान खुर्शीदा के रूप में की है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला को एक नाबालिग लड़की ने गोली मारी है। पुलिस की जांच में पता चला है कि इस नाबालिग लड़की का खुर्शीदा के नाबालिग बेटे ने कथित तौर पर रेप किया था। इसी बात से गुस्सा होकर रेप पीड़िता लड़की ने आरोपी की मां को गोली मार दी।
तुरंत एसएचओ भजनपुरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को देखा। जिसका नाम खुर्शीदा पत्नी इदरीश, निवासी गली नंबर 20, सुभाष मोहल्ला, उत्तरी घोंडा, दिल्ली है। घायल महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर पता चला कि खुर्शीदा अपने पते पर किराना दुकान चलाती है। उसने पुलिस को बताया कि करीब 16-17 साल की एक लड़की दुकान पर आई और पिस्टल से उसे गोली मार दी।
प्राथमिक जांच में पता चला कि कथित लड़की ने वर्ष 2021 में खुर्शिदा के बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 328/376 और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि कथित लड़की को पकड़ लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ब्लैकमेल करती थी?
महिला के पति ने लड़की पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो उन लोगों को लगातार डराती-धमकाती और ब्लैकमेल किया करती थी। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि आरोपि लड़की नेहा उनसे 7 लाख रुपये और मकान मांगा करती थी। लड़की को मौके से पीड़ित के पति और गली के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घायल महिला का इलाज GTB अस्पताल में चल रहा है। महिला की स्थिति फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। साथ ही पुलिस मामले में छानबीन कर पता लगाने की कोशिश कर रही है की इस गोलीकांड के पिछे लड़की की मंशा क्या थी।
उत्तर प्रदेश
पैगंबर पर टिप्पणी के विरोध में उग्र प्रदर्शन करने के 68 आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज। देश भर में शुक्रवार को नमाज के बाद पैगंबर के बारे में बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणी के विरोध
कानपुर हिंसा में 12 और आरोपी गिरफ्तार, पर्चा छापने वाला प्रिंटिंग प्रेस मालिक भी हिरासत में
कानपुर। 3 जून को हिंसा करने के 12 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही
हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फटा स्टीम ब्वॉयलर 6 लोगों की हुई मौत
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में स्टीम ब्वॉयलर फटने से आग लग गई, जिसमें कम से कम
बिहार -झारखण्ड
राजनीतिक दलों के दलदल में, जरुरत ख़त्म नेता दफ़न
कोठेवाली सियासत के पथिक (भाग -१) -बिहार व यूपी का चुनाव खत्म हो
मुकेश सहनी को पहले तीनों विधायकों ने अकेला छोड़ा, अब बिहार सरकार ने मंत्री पद से किया बर्खास्त
पटना। बिहार में एक बार फिर मौका परस्ती उदाहरण देखने को मिल रहा है। मुकेश सहनी को उनकी पार्टी के
बिहार विधानसभा में वीआईपी का अस्तित्व खत्म, मुकेश सहनी का राजनीतिक भविष्य खतरे में
-वीआईपी के तीनों विधायकों ने बीजेपी को दिया समर्थन पटना। बिहार में एनडीए के घटक वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी