Site icon Drashta News

BJP पार्षद के बेटे ने किया 25 से अधिक नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण

DrashtaNews

नई दिल्ली/कुशावती। गोवा में BJP पार्षद के बेटे पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का गंभीर आरोप है। इस यौन शोषण के मामले में BJP पार्षद के बेटे के खिलाफ दो और नाबालिग लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है। टना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।
यह मामला गोवा के कुशावती जिले का है, जहां स्थानीय पार्षद सुशांत नाइक के 20 वर्षीय बेटे सोहम नाइक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोवा के शांत समुद्र तटों के बीच, दक्षिण गोवा के कुर्चोरेम से एक चौंकाने वाली और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। आरोप है कि स्थानीय BJP पार्षद के बेटे, सोहम सुशांत नाइक (20) ने पिछले 3 सालों में 25 से 30 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया और उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें धमकी दी।
मामला तब खुला जब नशे में चूर आरोपी ने पार्टी में दोस्तों को वीडियो दिखाई। इस घिनौने करतूत के बाद क्राइम ब्रांच ने इसे संभाला और आरोपी को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। वहीं, मामले के खुलासे के बाद वहां मौजूद लोगों ने आक्रोश जताया। जिसके बाद ही ये मामला अधिकारियों तक पहुंचा।
इस खुलासे के बाद, इलाके में तनाव बढ़ गया और स्थानीय लोगों ने आरोपों की गंभीरता पर गुस्सा और चिंता जताई। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लोग आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए एक पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने बताया है कि नाइक को रविवार रात हिरासत में लिया गया था और विस्तृत जांच चल रही है।
अधिकारी सभी पीड़ितों की पहचान करने, बयान दर्ज करने और जांच के दौरान मिले डिजिटल सबूतों की जांच करने में लगे हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि कानून के हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी और सर्वाइवर्स की सुरक्षा और गोपनीयता पक्का करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) और गोवा चिल्ड्रन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में भी केस दर्ज हुआ है। इन सभी कानूनों के तहत आरोपी पर बेहद गंभीर आरोप हैं, जिनमें नाबालिगों का यौन शोषण और अश्लील सामग्री का प्रसार शामिल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता दी जा रही है।

Exit mobile version