हिमाचल विधानसभा की सभी 68 सीटों पर मतदान ख़त्म , 8 दिसंबर को आएगा परिणाम

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले गए। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। एक ही चरण में 68 सीटों पर हुए चुनाव में इस बार 412 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। इस पर्वतीय राज्य में 55 लाख से अधिक मतदाताओं ने 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया है। चुनाव मैदान में मौजूद प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व बीजेपी प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं। इस बार के चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।

DrashtaNews

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले गए। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। एक ही चरण में 68 सीटों पर हुए चुनाव में इस बार 412 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। इस पर्वतीय राज्य में 55 लाख से अधिक मतदाताओं ने 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया है। चुनाव मैदान में मौजूद प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व बीजेपी प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं। इस बार के चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। 

हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं में 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता तथा 5525247 आम मतदाता हैं। राज्य में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 2854945 महिलाएं, 2737845 पुरुष तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए उन प्रवासी मतदाताओं को मूल पासपोर्ट दिखाना होगा, जो पासपोर्ट विवरण के अनुसार जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतदाता सूचियों में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में मतदान खत्म हो चुका है। यहां आज 8 बजे से शाम 5 बजे वोटिंग हुई। अब सभी 68 सीटों के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।  

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में कुल मतदाता 52 ने मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 100 फीसदी मतदान कर मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है।

लाहौल-स्पीति में सर्वाधिक 62.75 प्रतिशत और चम्बा जिला में सबसे कम 46 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिलासपुर जिला में 54.14 प्रतिशत, हमीरपुर में 55.60 प्रतिशत, कांगड़ा में 54.21 प्रतिशत, किन्नौर जिला में 55.30 प्रतिशत, कुल्लू जिला में 58.88 प्रतिशत, मंडी जिला में 56.90 प्रतिशत, शिमला जिला में 55.55 प्रतिशत, सिरमौर जिला में 60.38 प्रतिशत, सोलन में 54.14 प्रतिशत और ऊना जिला में 58.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

हिमाचल चुनाव में दोपहर तीन बजे तक 55.65 फीसदी मतदान, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 62 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है।  निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपरह एक बजे तक सिरमौर जिले में सबसे अधिक 41.89 फीसद जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में 41.17 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 

हिमाचल प्रदेश में दोपहर 01 बजे तक 37.19 प्रतिशत मतदान, सिरमौर जिले ने शुरुआत से ही बढ़त बना रखी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी कर रही हैं। हमीरपुर जिले में क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि बच्चों के साथ आने वालों को समस्या का सामना ना करना पड़े। इस बार 1.93 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं…यहां हिमाचल में 56,000 विकलांग मतदाता (PWD) हैं। हमने उनके लिए काफी इंतजाम किए हैं। 37 मतदान केंद्र ऐसे हैं जिनका संचालन केवल PWD के कर्मचारी ही कर रहे हैं।

Scroll to Top