PM नरेंद्र मोदी के जेन जी फ्रेंड्स को कंगना रनौत ने बोला ‘जनरेशन गटर’

जिन जेन जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माई फ्रेंड्स कहते रहे उन्हीं जेन जी की आवाज कंगना रनौत के पेट में नहीं पची। जेन जी को कंगना रनौत ने अपच के कारण 'जनरेशन गटर' कहकर गालियां देते हुए गन्दी उल्टिया करने लगी।

DrashtaNews

नई दिल्ली/ द्रष्टा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस जेन जी को अपना फ्रेंड्स बताये उउस जेन जी को कंगना रनौत ने गटर छाप’ कहा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से चिढ़ी हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने जेन जी की लड़कियों को वैश्या तक कहा है। सांसद कंगना को उत्तर देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका कहा कि ‘जेन Z’ (Gen Z) का योगदान इस देश के लिए आपसे कहीं ज्यादा है।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जेन-जी की जगह ‘जनरेशन गटर’ कह दिया। 23 जुलाई को ही बीजेपी के केंद्रीय मीडिया विभाग ने कंगना रनौत के मुँह पर ताला जड़ दिया था।

कंगना रनौत के मुँह पर बीजेपी हाईकमान ने लगाया ताला

बीजेपी के केंद्रीय मीडिया विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में साफ कहा, “कंगना रनौत पार्टी की नीतियों पर बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उनका कोई भी ऐसा बयान पार्टी का आधिकारिक मत नहीं माना जाएगा।” बीजेपी के आदेशों की ऐसी तैसी करते हुए कंगना ने अपने मुँह पर जड़ा ताला तोड़ दिया। और जिन जेन जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माई फ्रेंड्स कहते रहे उन्हीं जेन जी की आवाज कंगना रनौत के पेट में नहीं पची। जेन जी को कंगना रनौत ने अपच के कारण ‘जनरेशन गटर’ कहकर गालियां देते हुए गन्दी उल्टिया करने लगी।

सौरव दास ने कंगना रनौत के बारे में क्या कहा?

जब BJP सांसद कंगना रनौत से ‘जेन Z’ (Gen Z) प्रदर्शनकारियों पर उनकी टिप्पणी के बारे में पूछा गया, तो CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा, “…ये शब्द किसी ऐसे व्यक्ति के नहीं लगते जो मानसिक रूप से स्थिर हो। क्योंकि आप युवाओं के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर आपके परिवार में कोई युवा है जो ‘जेन Z’ या ‘जेन अल्फा’ (Gen Alpha) से है, तो क्या आप उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेंगे? तो, मुझे नहीं पता। मतलब, कंगना रनौत के बारे में मेरे पास कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है…”

दिल्ली छात्र आंदोलन: जब क़ानून के रखवालों ने खुलेआम कानून की उड़ाई धज्जियाँ

सौरव दास को कंगना ने दिया जवाब

कंगना ने एक्स पर लिखा, मैंने इस छात्र को गूगल किया तो पता चला कि इसकी उम्र 28 साल है। यह खुद को छात्र कैसे कहता है, मुझे समझ नहीं आया। इसकी उम्र तक मेरे पास दो नेशनल अवॉर्ड थे। प्रिय सौरव, तुम्हारी समस्या पर्सनल है। तुम छात्र नहीं, बेकार हो। पहले कोई हुनर सीखो, फिर वहीं से शुरुआत करो।


आशुतोष रांका ने कंगना को दिया जवाब

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, “आपने हमें कॉकरोच कहा, आपने हमें गटर कहा; याद रखिए, यही कॉकरोच गटर से बाहर निकले और आपके एक मंत्री को इस्तीफ़ा देने पर मजबूर कर दिया।”

वहीं, कंगना रनौत के विवादित बयान पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा कहते हैं, “Gen Z प्रदर्शनकारियों पर कंगना रनौत की टिप्पणी उनकी घटिया सोच को दर्शाती है; यह उनके खिलाफ हिंसा और नफरत को सही ठहराती है।”

CJP की सभी मांगों के साथ धर्मेंद्र प्रधान का हुआ इस्तीफा, छात्रों ने मेलोडी चॉकलेट खिलाकर धरना किया ख़त्म

Scroll to Top