Drashta News

कन्हैया कुमार उत्तर-पूर्व दिल्ली में BJP के मनोज तिवारी से करेंगे मुक़ाबला

DrashtaNews

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार 14 अप्रैल को उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस की यह 16वीं लिस्ट है। इसमें दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश से 10 नामों का ऐलान किया गया है। उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। वे बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर से उतारा गया है। कांग्रेस अब तक 272 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

सूचि में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया गया है। बता दें, दिल्ली में आप और कांग्रेस एक साथ चुनाव मैदान में है। इससे पहले आप ने अपने चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

कांग्रेस के उम्मीदवार

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली- कन्हैया कुमार

चांदनी चौक- जेपी अग्रवाल

उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली-उदित राज

आप के उम्मीदवार

नई दिल्ली- सोमनाथ भारती

पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार

पश्चिमी दिल्ली- महाबल मिश्रा

दक्षिणी दिल्ली- सहीराम पहलवान

बीजेपी के घोषित प्रत्याशी

नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज

चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल

उत्तर-पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी

पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत

दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *