संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’, 8 हजार लोग हुए शामिल

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में PM मोदी के साथ कई क्षेत्र के लोग यहां पहुंचे। योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रिचर्ड गेरे भी पहुंचे थे। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग' रखी गई है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है।इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए। PM मोदी ने कहा कि योग कॉपीराइट से, पेटेंट से और रॉयल्टी भुगतान से मुक्त है। योग भारत से आया है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह, यह भी जीवंत है। करीब नौ साल पहले, यहां संयुक्त राष्ट्र से मुझे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में प्रस्ताव करने का अवसर प्राप्त हुआ था। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि आज का उत्सव वास्तव में बहुत खास है क्योंकि पीएम मोदी यहां योग करने में हमारा नेतृत्व करेंगे। उन्हीं के नेतृत्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। ><

DrashtaNews

नई दिल्ली। दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में PM मोदी के साथ कई क्षेत्र के लोग यहां पहुंचे। योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रिचर्ड गेरे भी पहुंचे थे। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी गई है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है।इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए।

PM मोदी ने कहा कि योग कॉपीराइट से, पेटेंट से और रॉयल्टी भुगतान से मुक्त है। योग भारत से आया है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह, यह भी जीवंत है। करीब नौ साल पहले, यहां संयुक्त राष्ट्र से मुझे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में प्रस्ताव करने का अवसर प्राप्त हुआ था। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि आज का उत्सव वास्तव में बहुत खास है क्योंकि पीएम मोदी यहां योग करने में हमारा नेतृत्व करेंगे। उन्हीं के नेतृत्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था।

अंरराष्ट्रीय योग दिवस पर UNGA अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कहा कि मैंने सीखा है कि जो शक्तियां ब्रह्मांड में और हमारे अंदर हैं वे एक ही नियम का पालन करती हैं और वह है संतुलन हासिल करना। योग हमें भौतिक रूप से बदलता है। मुझे अपनी बेटी पर भी गर्व है जो योग का काफी समय से अभ्यास कर रही है। मैं उसकी वजह से योग को और अच्छे से समझ पाया हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह प्रतिमा अब संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी उद्यान में स्थापित है।

Scroll to Top