कार्यकर्ताओं के नाम प्रियंका गांधी का संदेश, सजग रहें, एक-एक वोट की रक्षा करें

DrashtaNewsनई दिल्ली। बनारस समेत यूपी के कई शहरों में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपाइयों का हंगामा हो रहा है। […]

DrashtaNews

नई दिल्ली। बनारस समेत यूपी के कई शहरों में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपाइयों का हंगामा हो रहा है। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को विशेष नजर रखने की ताकीद की है। इस बीच कांग्रेस महासचिव ने भी अपने कार्यकर्ताओं को इसी तरह का संदेश दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव में लड़की हूं लड़ सकती हूं और महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट जैसे बड़े अभियान के साथ मैदान में उतरीं प्रियंका गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र जारी किया है। इस पत्र को प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, प्रत्याशियों और पदाधिकारियों और नेताओं के लिए अपना संदेश बताया है।
प्रियंका गांधी ने लिखा है कि जनता द्वारा दिए गए एक-एक मत की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी आपकी है। कल काउंटिंग के दिन आपको सजग रहना है और सच्चे लोकतंत्र प्रहरी के रूप में एक-एक वोट की रक्षा करनी है।

प्रियंका ने लिखा कि लोकतंत्र का आधार जनता का मत होता है। कल जो भई नतीजा आएगा, वह जनता के विवेक और समझ अनुसार होगा। वही सर्वोपरि है। हम सबको आने वाले जनादेश का आदर करते हुए अपने देश प्रदेश के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना के साथ जनसंघर्ष जारी रखने जारी रखने की तैयारी करनी पड़ेगी।


प्रियंका ने इस संदेश के जरिए अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। हमारी लड़ाई अभी शुरू हुई है, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है। प्रियंका गांधी ने संदेश की शुरुआत में लिखा कि यूपी में लंबे समय से कांग्रेस की सरकार नहीं होने के बाद भी जिस तरह से जनता के लिए संघर्ष किया और जनसेवा के उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध रहे, इस पर मुझे गर्व है। प्रियंका ने यह भी लिखा कि आपकी ताकत और दृढ़ता से इस चुनाव में हमारा अभियान सकारात्मक और प्रदेश की तरक्की का रास्ता बताने वाला रहा।

Scroll to Top