कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

>DD<

DrashtaNews

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनावी जंग और तेज हो गई है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बार हिमाचल प्रदेश में हाथ आजमा रही आम आदमी पार्टी ने चुनाव को रोचक बना दिया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मंगलवार देर शाम को पार्टी हाईकमान की ओर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। 20 सीटों पर अभी पेच फंसा हुआ है। जल्द ही पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की दूसरी व अंतिम सूची भी जारी हो सकती है। उधर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी नामांकन दाखिल के लिए शुभ मुहूर्त निकाल लिया है। कौल सिंह ठाकुर 20 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा 21 अक्तूबर को  सुबह 11:00 नामांकन दाखिल करेंगे। चिल्ड्रन पार्क सुजानपुर में नामांकन समारोह आयोजित किया जाएगा।

2022-10-18बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और सभी सीटों पर 12 नवंबर को एक साथ मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतगणना होगी। फिलहाल राज्य में  में भाजपा की सरकार है। लेकिन इस बार चुनाव रोचक होने वाला है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। पार्टी ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं, कुल्लू से सुंदर ठाकुर को टिकट मिला है। मंडी से चंपा ठाकुर को टिकट दिया गया है। मुकेश अग्निहोत्री को हरोली, आशा कुमारी को डलहौजी तो वहीं सुखविंदर सुखू को नादौन से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है।  

चुराह विधानसभा सीट से यशवंत सिंह खन्ना, चंबा नीरज नैयर, डलहौजी आशा कुमारी, भटियात कुलदीप सिंह पठानिया, नूरपुर अजय महाजन, फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया, जवाली प्रो. चंद्र कुमार, जसवां परागपुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, ज्वालामुखी संजय रत्न, नगरोटा रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर केवल सिंह पठानिया, धर्मशाला सुधीर शर्मा, पालमपुर आशीष बुटेल, बैजनाथ किशोरी लाल, लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर, कुल्लू सुंदर ठाकुर, बंजार खिमी राम, सुंदरनगर सोहन लाल ठाकुर, सराज चेतराम ठाकुर, द्रंग कौल सिंह ठाकुर, मंडी चंपा ठाकुर, बल्ह प्रकाश चौधरी, भोरंज सुरेश कुमार, सुजानपुर राजेंद्र राणा, बड़सर इंद्र दत्त लखनपाल, हरोली मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सतपाल रायजादा, झंडूता विवेक कुमार, घुमारवीं राजेश धर्माणी, श्री नयनादेवी जी राम लाल ठाकुर, अर्की संजय अवस्थी, दून राजकुमार चौधरी, सोलन कर्नल(सेवानिवृत) धनीराम शांडिल, कसौली विनोद सुल्तानपुरी, पच्छाद दयाल प्यारी, नाहन अजय सोलंकी, श्री रेणुका जी  विनय कुमार, शिलाई हर्षवद्धन चौहान, चौपाल रजनीश किमटा, ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, कसुम्पटी अनिरूद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई रोहित ठाकुर, रामपुर नंद लाल और रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा को पार्टी ने टिकट दिया है। वहीं, बंजार से खीमी राम को टिकट देने पर विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। 

Scroll to Top