BJP ने लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार 13 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 72 नामों का ऐलान किया गया है।

DrashtaNews

-अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा की जा चुकी है। पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों को पार्टी ने टिकट दिया। पहली लिस्ट में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी चेहरों को टिकट दिया गया है। 

-BJP की दूसरी लिस्ट में 15 महिलाओं को टिकट मिला है। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस समेत तमाम पार्टियां उम्मीदवार फाइनल करने में लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार 13 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 72 नामों का ऐलान किया गया है। BJP ने दिल्ली की बची हुई दो सीटों पर पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है। वहीं, दादर नगर हवेली से कलाबेन देलकर को टिकट मिला है।

इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र के नागपुर से टिकट दिया गया है। जबकि एक दिन पहले हरियाणा में CM पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर को करनाल से कैंडिडेट बनाया गया है। पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल के हमीरपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। BJP की दूसरी लिस्ट में 15 महिलाओं को टिकट मिला है।

पहली लिस्ट में 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट

2 मार्च को BJP ने पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नामों का ऐलान हुआ। इस तरह अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा की जा चुकी है। पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों को पार्टी ने टिकट दिया। पहली लिस्ट में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी चेहरों को टिकट दिया गया है। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट थे, जिन्हें पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र की नागपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। गडकरी इसी सीट से मौजूदा सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और हरियाणा के सीएम पद से एक दिन पहले इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर को भी टिकट दिया गया है। खट्टर हरियाणा के करनाल से चुनाव लड़ेंगे. जबकि पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल के हमीरपुर से टिकट मिला है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी इससे पहले 2 मार्च को 195 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। इस तरह अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा की जा चुकी है।

बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में केंद्र शासित प्रदेश दादर व नगर हवेली से 1, दिल्ली से 2, गुजरात से 7, हरियाणा से 6, हिमाचल प्रदेश से 2, कर्नाटक से 20, मध्य प्रदेश से 5, महाराष्ट्र से 20, तेलंगाना से 6, त्रिपुरा से 1 और उत्तराखंड से 2 उम्मीदवार का ऐलान किया है।

करनाल से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उम्मीदवार बनाया गया है। मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, इसके बाद BJP ने नायब सिंह सैनी को सूबे की कमान सौंप दी। इसके साथ ही पार्टी ने जेजेपी के साथ अपना गठबंधन भी तोड़ लिया। दूसरी ओर सिरसा से अशोक तंवर को टिकट दिया गया है। अशोक तंवर साल 2009 के लोकसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस की टिकट पर जीत चुके हैं। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। फिर आम आदमी पार्टी छोड़कर वह बीजेपी में पहुंचे थे।

अंबाला (SC) सीट से बंतो कटारिया को उम्मीदवार बनाया या है। बंतो 2019 में चुनाव जीतने वाले रतन लाल कटारिया की पत्नी हैं, जिनकी साल 2023 में मौत हो गई थी। भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धर्मबीर सिंह, गुड़गांव से चौधरी इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर से मौजूदा सांसदों को ही उम्मीदवार बनाया गया है।

मध्य प्रदेश की बाकी बची 5 सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान

मध्य प्रदेश की 29 में से शेष 5 लोकसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बालाघाट से डॉ. भारती पारधी, छिंदवाड़ा से विवेक ‘बंटी’ साहू, उज्जैन (SC) से अनिल फिरोजिया, धार (ST)से सावित्री ठाकुर और इंदौर से शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी लिस्ट में इंदौर से शंकर लालवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया को फिर से टिकट मिला हैं। वहीं, धार से मौजूदा सांसद छतर सिंह दरबार और बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन का टिकट काटा गया है।

छिंदवाड़ा से 2019 लोकसभा चुनाव में नाथन शाह को टिकट दिया गया था, लेकिन वह नकुलनाथ से हार गए थे। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में कुल छह महिलाओं को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया। BJP की पहली लिस्ट में 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट ।

2 मार्च को BJP ने पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नामों का ऐलान हुआ। 34 केंद्रीय मंत्रियों को पार्टी ने टिकट दिया। पहली लिस्ट में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 OBC चेहरों को टिकट दिया गया है । 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट थे, जिन्हें पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

पहली लिस्ट के मुताबिक, PM नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से और गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है।

दूसरी सूची में बीजेपी ने इन उम्मीदवारों को दिया टिकट

दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव
दादर एवं नगर हवेली- कलाबेन देलकर

दिल्ली
पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा
उत्तर पश्चिम दिल्ली (एससी)- योगेन्द्र चंदोलिया

गुजरात
साबरकांठा- भीखाजी दुधाजी ठाकोर
अहमदाबाद पूर्व- हसमुखभाई सोमाभाई पटेल
भावनगर- निमुबेन बम्भानिया
वड़ोदरा- रंजनबेन धनंजय भट्ट
छोटा उदयपुर (एसटी)- जशुभाई भीलुभाई राठवा
सूरत- मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल
वलसाड (एसटी)- धवल पटेल

हरियाणा
अंबाला- बंतो कटारिया
सिरसा- अशोक तंवर
करनाल- मनोहर लाल खट्टर
भिवानी-महेंद्रगढ़- चौधरी धरमबीर सिंह
गुड़गांव- राव इंद्रजीत सिंह यादव
फरीदाबाद- कृष्ण पाल गुर्जर

हिमाचल प्रदेश
हमीरपुर- अनुराग सिंह ठाकुर
शिमला (एससी)- सुरेश कुमार कश्यप

कर्नाटक
चिक्कोडी- अन्नासाहेब शंकर जोल्ले
बागलकोट- पीसी गद्दीगौडर
बीजापुर (एससी)- रमेश जिगजिणगी
गुलबर्गा (एससी)- उमेश जी जाधव
बीदर- भगवंत खूबा
कोप्पल- बसवराज क्यावातूर
बेल्लारी (एसटी)- बी श्रीरामुलू
हावेरी- बसवराज बोम्मई
धारवाड़- प्रल्हाद जोशी
दावणगेरे- गायत्री सिद्देश्वर
शिमोगा- श्री वाई राघवेंद्र
उडुपी चिकमंगलूर- कोटा श्रीनिवास पूजारी
दक्षिण कन्नड़- कैप्टन ब्रिजेश चौटा
तुमकुर- वी सोमन्णा
मैसूर- यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार
चामराजनगर (एससी)- एस बालराज
बेंगलुरु ग्रामीण- डॉ. सीएन मंजूनाथ
बेंगलुरु उत्तर- कुमारी शोभा करंदलाजे
बेंगलुरु सेंट्रल- पीसी मोहन
बेंगलुरु साउथ- तेजस्वी सूर्या

मध्य प्रदेश
बालाघाट- डॉ. भारती पारथी
छिंदवाड़ा- विवेक ‘बंटी’ साहू
उज्जैन (एससी)- अनिल फिरोजिया
धार (एसटी)- सावित्री ठाकुर
इंदौर- शंकर लालवानी

महाराष्ट्र
नंदुरबार (एसटी)- डॉ. हिना विजयकुमार गावित
धुले- डॉ. सुभाष रामराव भामरे
जलगांव- स्मिता वाघ
रावेर- रक्षा निखिल खडसे
अकोला- अनूप धोत्रे
वर्धा- रामदास चंद्रभानजी तडस
नागपुर- नितिन जयराम गडकरी
चंद्रपुर- सुधीर मुंगंटीवार
नांदेड़- प्रतापराव पाटिल चिखलिकर
जालना- रावसाहेब दादाराव दानवे
डिंडोरी (एसटी)- डॉ. भारती प्रवीण पवार
भिवंडी- कपिल मोरेश्वर पाटिल
मुंबई उत्तर- पीयूष गोयल
मुंबई उत्तर पूर्व- मिहिर कोटेचा
पुणे- मुरलीधर किशन मोहोल
अहमदनगर- डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल
बीड- पंकजा मुंडे
लातूर (एससी)- सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे
माढा- रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक निंबालकर
सांगली- संजयकाका पाटिल

तेलंगाना
आदिलाबाद (एसटी)- गोदाम नागेश
पेद्दापल्ले (एससी)- गोमासा श्रीनिवास
मेडक- माधवनेनी रघुनंदन राव
महबूबनगर- डीके अरुणा
नल्गोंडा- सईदा रेड्डी
महबुबाबाद (एसटी)- प्रोफेसर अजमीरा सीताराम नाइक

त्रिपुरा
त्रिपुरा पूर्व (एसटी)- महारानी कृति सिंह देबबर्मा

उत्तराखंड
गढ़वाल- अनिल बलूनी
हरिद्वार- त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Scroll to Top