बेरहम कातिल का कबूलनामा, श्रद्धा को 35 टुकड़ों में काटकर 18 दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फेंका

दिल्ली पुलिस ने छह महीने पुराने के एक मर्डर केस का खुलासा किया है। पुलिस ने 26 साल की श्रद्धा की हत्या के मामले में उसके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला को पकड़ा है।आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़ों में काटकर उसने 18 दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फेंकता रहा।

DrashtaNews

नई दिल्ली।  दिल्ली पुलिस ने छह महीने पुराने के एक मर्डर केस का खुलासा किया है। पुलिस ने 26 साल की श्रद्धा की हत्या के मामले में उसके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला को पकड़ा है।आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़ों  में काटकर उसने 18 दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फेंकता रहा।

वहीं अब श्रद्धा के साथ स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई करने वाले रजत शुक्ला ने बयान जारी कर कहा है कि घटना के बारे में सोचकर ही आत्मा कांप जाती है। उसने इसके पीछे बड़ी साजिश का शक जताते हुए कहा है कि यह यह प्रेम कहानी नहीं हो सकती। किसी प्रेम कहानी का अंत इस तरह नहीं हो सकता है। रजत ने कहा कि आफताब कौन है, उसके मन में क्या है। इस बात की जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि रजत ने श्रद्धा के साथ लंबे समय तक साथ में पढ़ाई की है। वो दोनों साथ ही थियेटर भी करते थे।

26 साल की श्रद्धा वाकर मुंबई के एक मल्टीनेशनल कंपनी में कॉल सेंटर में काम करती थी। वहीं श्रद्धा की आफताब अमीन से मुलाक़ात हुई।  फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। इस विरोध के बाद श्रद्धा और आफताब ने अचानक मुम्बई को छोड़ दिया था। इसके बाद वो महरौली के छतरपुर इलाके में रहने लगे। लेकिन इसी बीच श्रद्धा का फोन नम्बर बन्द आने लगा।

श्रद्धा वाकर के पिता ने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। जब वह 8 नवंबर को छतरपुर स्थित श्रद्धा के फ्लैट पर पहुंचे, जहां बेटी किराये पर रहती थी तो फ्लैट के दरवाजे पर ताला बंद मिला। फिर उन्होंने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को FIR  दर्ज कराई। पुलिस ने बीते शनिवार को आफताब को उसके फ्लैट से हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी आफताब को पकड़ा गया तो वह लगातार यह बोल रहा था की लड़की यहां नहीं है, लड़की तो कई महीने पहले चली गई। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जो खुलासे किए वह काफी चौंकाने वाले थे।

बेरहम कातिल तक कैसे पहुंची दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस को श्रद्धा के पिता की शिकायत मिलने के बाद 10 नवंबर को FIR दर्ज हुआ था। इसके बाद से पुलिस इस मामले की गहरी तफ्तीश में लगी थी। दिल्‍ली पुलिस ने इस पूरे मामले में जो सच्‍चाई बयान की है, वह रोंगटे खड़े कर देती है। पुलिस के मुताबिक, 18 मई को आफताब और श्रद्धा का किसी बात पर झगड़ा हुआ। आफताब ने इसी के बाद गला घोंटकर श्रद्धा की हत्या कर दी। उसके बाद उसने किसी खूंखार कातिल की तरह श्रद्धा की लाश के 35 टुकड़े किए और उसे रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा। इसके बाद अगले 18 दिनों तक आफताब आधी रात को करीब 2 बजे घर से बाहर निकलता रहा और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर श्रद्धा की लाश के टुकड़ों फेंकता रहा। उसकी सोच यही थी कि जंगल में टुकड़े फेंकने से, कोई ना कोई जानकर उसे खा जाएगा।

आफताब ने हत्या की साजिश कुछ इस तरह बुनी थी कि उस तक पहुंचने में पुलिस 6 महीने का वक्‍त लग गया। आफताब के चेहरे की मासूमियत देखकर शायद ही कोई यह अंदाजा लगा सकता है कि वह ऐसी नृशंस हत्‍या कर सकता है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने गूगल पर मानव शरीर रचना के बारे में पढ़ा ताकि उसे श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने में मदद मिल सके। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आफताब के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को जब्त किया है और इसकी गहनता से जांच की।

इन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जांच के बाद पुलिस  ने कहा, गूगल पर सर्च करने के बाद उसने श्रद्धा के खून के धब्बों को जमीन से साफ किया। इसके लिए उसने कैमिकल का इस्तेमाल किया और गंदे कपड़ों को फेंक दिया।’ इसके बाद उसने डेड बॉडी को बाथरूम में रखा और नजदीक की दुकान से एक फ्रिज खरीद कर ले आया। बाद में उसने डेड बॉडी के कई टुकड़े किये और फ्रिज में डाल दिये।

पुलिस ने बताया कि आफताब उसी कमरे में हर दिन सोता था जिस कमरे में उसने श्रद्धा के कई टुकड़े किये थे। फ्रिज में रखने के बाद वो अक्सर उसका चेहरा देखता था। फ्रिज से सभी अंगों को फेंकने के बाद आफताब ने फ्रिज को भी साफ किया था।

सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि श्रद्धा से पहले आफताब का कई लड़कियों से रिश्ता था। इस अपराध को करने से पहले उसने कई क्राइम मूवीज और वेब सीरिज देखी थी। इसमें अमेरिकन क्राइम ड्रामा सीरिज Dexter भी शामिल है। आफताब ने कबूल किया है कि शादी की बात को लेकर उनके बीच कई बार लड़ाई भी हुई है। इस मामले में फिलहाल आफताब पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज किया गया है। महरौली पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज हुआ है। अदालत ने आरोपी आफताब को 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Scroll to Top