नई दिल्ली। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 32 करोड़ रुपए कीमत का 61 किलो सोना जब्त किया है। इस मामले में पांच पुरुष और दो महिला यात्रियों सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के शरीर में सोने की छड़ें एक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए बेल्ट में छिपाई गई थीं, जिसमें कई जेबें थीं, जो उनके शरीर के चारों ओर लिपटी हुई थीं। अधिकारी ने दावा किया कि मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क के इतिहास में एक दिन में यह सर्वाधिक जब्ती है। अधिकारी ने कहा कि सात यात्रियों जिसमें पांच पुरुष और दो महिलाओं शामिल हैं। इनको शुक्रवार गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई के कस्टम अधिकारियों ने कहा कि यह एक दिन में होने वाली सबसे बड़ी जब्ती है। कस्टम विभाग के अनुसार, पहले मामले में चार भारतीय यात्री तंजानिया से आए थे। उन्होंने विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए कमर बेल्ट की जेबों में सोना छिपाया हुआ था। 1-1 किलो की चारों के पास से सोने की ईंटें बरामद हुईं। 28.17 करोड़ रुपये कीमत का कुल 53 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। संयुक्त अरब अमीरात में विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में सोने की छड़ें छुपाई गई थीं।
अधिकारियों ने UAE की बनी 53 किलो सोने की ईंटें बरामदकी हैं। यह बेल्ट दोहा में एक सूडानी नागरिक ने उसे दी थी। एयरपोर्ट पर ट्रांजिट के समय चुपके से उसे यह बेल्ट दे दी गई थी। चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस सोने की कीमत 28 करोड़ रुपये के लगभग बताई गई है।
इसी तरह दुबई से आने वाले तीन लोगों के पास से 8 किलो सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत 3.88 करोड़ रुपये बरामद किया गया। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। वे वैक्स के रूप में सोना लाए थे। इस सोने के कमर के पास छिपाया गया था। इसमें से एक महिला ऐसी भी थी जिसकी उम्र 60 साल के आसपास थी। वह व्हीलचेयर पर थी। इन तीनों को भी गिरफ्तार करके हिरासत में भेज दिया गया है।