– पहलगाम हमले पर मास्टरमाइंडर लश्कर ए तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का वीडियो, बोला – ‘मैंने नहीं कराया, भारत जंगी दुश्मन’
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की जान चली गई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ करवाई शुरू कर दी है। इसके पीछे लश्कर ए तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का हाथ बताया जा रहा है। भारत के करवाई के बाद आतंक का मास्टरमाइंड कसूरी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने हमले की निंदा की है और कहा कि वह इसका जिम्मेदार नहीं है।
भारत ने बुधवार रात CCS की बैठक में पांच बड़े फैसले लिए। इसमें इंडस वाटर ट्रीटी रोकने समेत कई कठोर कदम उठाए गए। इसके बाद लश्कर ए तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने बयान जारी किया है। उसने कहा उसका पहलगाम के आतंकी हमले से कुछ लेना देना नहीं है। उसका कहना है कि यह भारत की साजिश है।
कसूरी ने भारत को बताया जंगी दुश्मन –
कसूरी ने वीडियो में कहा, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, ”हम इसकी निंदा करते हैं। इस हमले की आड़ में हिन्दुस्तान की मीडिया ने मुझे जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान पर भी इल्जाम लगाया है। हिंदुस्तान का मीडिया चौबीसों घंटे आरोपी बनाने पर लगा है। यह अफसोसनाक बात है। हिन्दुस्तान पाकिस्तान को तबाह करना चाहता है। वो एक जंगी दुश्मन है। उसने कश्मीर में 10 लाख की फौज भेजकर जंग का माहौल बना दिया है। ” वह पकिस्तान के अमन को तबाह करना चाहता है। हम हिंदुस्तान की साज़िस को समझते हुए दुनिया से कहना चाहते हैं कि आंखें बंद करके हिंदुस्तान कि हिमायत करने कि बजाय सच के साथ खड़े हों। हिंदुस्तान कि साज़िस का दुनिया पर्दाफास करे।
मास्टरमाइंड कसूरी ने भारत पर लगाया साजिश का आरोप –
कसूरी का कहना है कि भारत ने खुद ही पहलगाम में हमला करवाया है और वही इसका जिम्मेदार है। यह उसकी सोची समझी साजिश है। इस घटना में पाकिस्तान या पकिस्तान के किसी शहरी का किसी प्रकार का कोइ सम्बन्ध नहीं है।
पहलगाम हमले के बाद भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन –
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार शाम पांच बड़े फैसले लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीसीएस बैठक में हिस्सा लिया था। इसके बाद अटारी बॉर्डर को बंद करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही भारत न सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है.