अक्टूबर 2022 में GST कलेक्शन ₹1.50 लाख करोड़ के पार

<> सरकार की ओर से अक्टूबर माह में जीएसटी कलेक्श के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। पिछले महीने जीएसटी कलेक्शन 1.51 लाख करोड़ रुपये रहा। देश में माल एवं सेवा कर लागू होने के बाद से दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है। इससे पहले अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर था। वहीं, यह लगातार 8वां महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,51,718 करोड़ रुपये था। अक्टूबर में सेंट्रल गुड सर्विसेज टैक्स यानी सीजीएसटी का आंकड़ा 26,039 करोड़ रुपये था। वहीं, स्टेट गुड सर्विसेज टैक्स यानी एसजीएसटी ₹33,396 करोड़, आईजीएसटी ₹81,778 करोड़ और उपकर ₹10,505 करोड़ था। वित्त मंत्रालय ने यह भी बताया कि सरकार ने केंद्र और राज्यों के बीच 50:50 के अनुपात में 22,000 करोड़ रुपये का निपटान किया है। अक्टूबर 2022 के महीने में नियमित और ad hoc निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 74,665 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 77,279 करोड़ रुपये है।

DrashtaNews

नई दिल्ली। सरकार की ओर से अक्टूबर माह में जीएसटी कलेक्श के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। पिछले महीने जीएसटी कलेक्शन 1.51 लाख करोड़ रुपये रहा। देश में माल एवं सेवा कर लागू होने के बाद से दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है।  इससे पहले अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर था। वहीं, यह लगातार 8वां महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,51,718 करोड़ रुपये था। अक्टूबर में सेंट्रल गुड सर्विसेज टैक्स यानी सीजीएसटी का आंकड़ा 26,039 करोड़ रुपये था। वहीं, स्टेट गुड सर्विसेज टैक्स यानी एसजीएसटी ₹33,396 करोड़, आईजीएसटी ₹81,778 करोड़ और उपकर ₹10,505 करोड़ था। 

वित्त मंत्रालय ने यह भी बताया कि सरकार ने केंद्र और राज्यों के बीच 50:50 के अनुपात में 22,000 करोड़ रुपये का निपटान किया है। अक्टूबर 2022 के महीने में नियमित और ad hoc निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 74,665 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 77,279 करोड़ रुपये है।

सरकार के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सेस (उपकर) से मिलने वाली जीएसटी आय 10,505 करोड़ रुपये रही। इसमें वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 825 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा सेस कलेक्शन है। बता दें कि पिछले आठ महीनों से जीएसटी संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

पिछले साल इसी महीने यानी अक्टूबर 2021 में जीएसटी संग्रह 130127 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले महीने, सितंबर 2022 में यह आंकड़ा 141968 करोड़ रुपये था। सितंबर 2022 के महीने के दौरान, 8.3 करोड़ ई-वे बिल उत्पन्न हुए, जो अगस्त 2022 में उत्पन्न 7.7 करोड़ ई-वे बिल से काफी अधिक था।

साल-दर-साल आधार पर लद्दाख ने GST राजस्व वृद्धि में सबसे ज्यादा यानी 74 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 39 फीसदी, हरियाणा में 37 फीसदी और पुडुचेरी में 34 फीसदी की वृद्धि हुई। ऐसी रही जीएसटी राजस्व में राज्यवार वृद्धि –

Scroll to Top