MCD चुनाव की घोषणा होते ही झंडे-डंडे के साथ जनसम्पर्क में निकले बीजेपी के संभावित पार्षद उम्मीदवार

। दिल्ली नगर निगम(MCD) चुनाव की अधिकारिक घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय नेता चुनाव प्रचार में जुट गये हैं। किसी भी राजनीतिक पार्टी ने उम्मीदवारों की सूचि अभी जारी नहीं की है। लेकिन संभावित उम्मीदवारी का दावा करने वाले अपने-अपने वार्डों मे झंडा-डंडा लेकर निकल पड़े हैं। बीजेपी के नेता पूर्व पार्षदों व क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं को लेकर मतदाताओं को रिझाना शुरु कर दिये है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान करते ही बीजपी ने साढ़े 4 बजे शाम पटपड़गंज वार्ड 197 में चुनाव प्रचार शुरु कर दिया। चुनाव आयोग 7 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी करेगा। प्रत्याशी नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे। स्थानीय पूर्व महापौर बिपिन बिहारी सिंह जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा चम्पा सिंह के लिए चुनाव प्रचार में जुट गये हैं। प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश दिपेश जायसवाल महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ प्रताप नगर की गलियों से गुजरते हुए घर-घर जाकर वार्ड में पर्चे बांटे और लोगों से मुलाकात कर कमल के निशान पर बटन दबाने की अपील की।

DrashtaNews

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम(MCD)  चुनाव की अधिकारिक घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय नेता चुनाव प्रचार में जुट गये हैं। किसी भी राजनीतिक पार्टी ने उम्मीदवारों की सूचि अभी जारी नहीं की है। लेकिन संभावित उम्मीदवारी का दावा करने वाले अपने-अपने वार्डों मे झंडा-डंडा लेकर निकल पड़े हैं। बीजेपी के नेता पूर्व पार्षदों व क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं को लेकर मतदाताओं को रिझाना शुरु कर दिये है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान करते ही बीजपी ने साढ़े 4 बजे शाम पटपड़गंज वार्ड 197 में चुनाव प्रचार शुरु कर दिया।

चुनाव आयोग 7 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी करेगा। प्रत्याशी नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे। स्थानीय पूर्व महापौर बिपिन बिहारी सिंह जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा चम्पा सिंह के लिए चुनाव प्रचार में जुट गये हैं। प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश दिपेश जायसवाल महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ प्रताप नगर की गलियों से गुजरते हुए घर-घर जाकर वार्ड में पर्चे बांटे और लोगों से मुलाकात कर कमल के निशान पर बटन दबाने की अपील की।

BJP 60 से 70% पुराने पार्षदों को MCD चुनाव न लड़ाकर नए उम्मीदवारों पर लगा सकती है दांव

दिल्ली चुनाव आयुक्त ने कहा कि कुल 250 में से 42 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 21 सीटों को एससी समुदाय की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य में से 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस तरह महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। एमसीडी चुनाव में 1.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 213 मतदाताओं की उम्र 100 वर्ष से अधिक है। कुल 13 हजार 665 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

दिल्ली में MCD चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 7 नवंबर को

स्थानीय लोगों में पूर्व पार्षद बिपिन बिहारी काफी जानामाना चेहरा है। और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। बीजेपी के आलाकमान एमसीडी चुनाव  2017 की तरह इस बार भी साठ से सत्तर प्रतिशत पूर्व पार्षदों को चुनाव लड़ाना नहीं चाहती है। दूसरी तरफ निगम के एकीकरण और नये परिसीमन के बाद सीटें आरक्षित कर दी गयी हैं। इसलिए भी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का फैसला आने से पहले ही रणनीति में माहिर सत्ता के खिलाड़ी संभावित  उम्मीद्वारों को अपने साथ लेकर जनसंपर्क कर रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए विपिन बिहारी सिंह महिला मोर्चा की चम्पा सिंह के साथ गली-गली जन सम्पर्क में लग गये हैं।

दिल्ली चुनाव आयुक्त ने कहा कि तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता को लागू कर दिया गया है। लाउड स्पीकर पर 10 बजे रात से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। 68 स्थानों पर नामांकन होंगे। चुनाव में प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा पहले 5.57 लाख थी जिसे बढ़ाकर 8 लाख किया गया है। विजय देव ने कहा कि निगम चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी करना उनकी प्राथमिकता है और इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। ताजा परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है। चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 250 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी थी।

Scroll to Top