देश में उपचुनाव कल तीन लोकसभा व सात विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

DrashtaNewsनई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने देश भर की तीन लोकसभा सीट, सात विधानसभा सीट पर उप चुनाव की […]

DrashtaNews

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने देश भर की तीन लोकसभा सीट, सात विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा की थी। इसी क्रम में कल यानी 23 जून को इन सभी सीटों पर उपचुनाव होंगे। इन सभी सीटों पर 21 जून को प्रचार अभियान थम गया था। इसके बाद कल यहां मतदान होगा। इसके बाद 26 जून को रिजल्ट घोषित होगा। उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर उप चुनाव है, तो वहीं पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट में उपचुनाव के लिए कल वोटिंग होगी।

देश के जिन राज्यो में विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं उनमें आंध्र प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और त्रिपुरा शामिल हैं। इन साज्यों की सात विधानसभा सीटों पर कल उप चुनाव होगा। त्रिपुरा में चार सीटों अगरतला, जुबाराजगर, सुरमा, बरदोवाली टाउन विस क्षेत्र में मतदाना होगा। वहीं आंध्र प्रदेश में आत्माकुर सीट पर, झारखंड में मंडार सीट पर तो, दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर उप चुनाव के लिए कल वो डाले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। ये दोनों सीटें प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के सांसदों क्रमशः अखिलेश यादव और आजम खान के विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण लोकसभा से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 23 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए कल उपचुनाव होना है, जिसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) विधानसभा चुनाव में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद लोकप्रियता की पहली परीक्षा का सामना कर रही है। यह चुनाव ऐसे समय हो रहा है जब कानून-व्यवस्था के मुद्दे और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर आप विपक्ष की तीखी आलोचना का सामना कर रही है। संगरूर लोकसभा सीट भगवंत मान के सीएम बनने के बाद रिक्त हुई थी।

Scroll to Top