BJP सरकार में लोगों के मौलिक और बुनियादी अधिकार खत्म हो रहे हैं – कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि संविधान द्वारा प्रत्येक भारतीय को दिए गए मौलिक और बुनियादी अधिकारों को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है।

DrashtaNews

-कांग्रेस पार्टी ने संविधान, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए लड़ने का संकल्प लिया है।

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि संविधान द्वारा प्रत्येक भारतीय को दिए गए मौलिक और बुनियादी अधिकारों को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। सरकार इससे ध्यान भटकाने और नागरिकों से सच्चाई छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दों का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए लड़ने का संकल्प लिया है। गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को अपने संदेश में खरगे ने कहा कि इसी दिन भारत सामंतवाद और उपनिवेशवाद की जंजीरों को तोड़कर एक गणतंत्र बना था। उन्होंने कहा कि संविधान भारतीय सभ्यता के मूल्यों न्याय, गरिमा, समानता और सभी के लिए समान व्यवहार पर आधारित है।

संविधान ने प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकार, सामाजिक न्याय और राजनीतिक अधिकार सुनिश्चित किए हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि आज इन स्तंभों पर भाजपा की सरकार हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए लड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि न्याय के पांच स्तंभ: युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रम न्याय को सशक्त बनाएंगे और अधिकारों की रक्षा करेंगे।

Scroll to Top