बिहार के बक्सर में बड़ा ट्रेन हादसा, 5 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात को एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी।

DrashtaNews

-बिहार के बक्सर में आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस की छह बोगियां बेपटरी, पांच की मौत; राहत बचाव कार्य जारी

बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात को एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी। आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की करीब छह से सात बोगियां बेपटरी हो गई।  जानकारी के अनुसार ट्रेन हादसे में 5 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बक्सर में हुए ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। 60 से अधिक यात्रियों के जख्मी होने की सूचना है। खबर लिखे जाने तक बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।

केंद्रीय मंत्री  घटना स्थल पर रवाना

ट्रेन हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि हमारे बक्सर क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी है। नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के कुछ डिब्बे रघुनाथपुर स्टेशन पर पटरी से उतर गए हैं। उन्होंने कहा, मुझे पता चला है कि 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। मैंने DG एनडीआरएफ, मुख्य सचिव, डीएम, डीजी और जीएम रेलवे से बात की है। मैंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है और वे बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मेडिकल टीमें भेजी गई हैं। बचाव अभियान जारी है। मैं भी रघुनाथपुर, बक्सर जा रहा हूं।

टूरीगंज और रघुनाथपुर के बीच यह हादसा हुआ है। बक्सर के कलेक्टर ने इस हादसे में एक यात्री की मौत होने की पुष्टि की है। कई अन्य के घायल होने की आशंका है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में 5 लोगों की मौत हुई है। आशंका जतायी जा रही है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर कामाख्या जा रही थी।

रेलवे का आधिकारिक बयान

बिहार में ट्रेन हादसे पर रेलवे का आधिकारिक बयान सामने आया है। भारतीय रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या डीएन 12506 (आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या) एक्सप्रेस जब रघुनाथपुर स्टेशन से गुजर रही थी, तभी उसके छह डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने कहा कि हताहत या घायल होने के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

Scroll to Top