नए साल में युवती के साथ दरिंदगी की घटना, आक्रोश में जनता, दिल्ली पुलिस जल्द करेगी जांच पूरी

नव वर्ष पर बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक दुर्घटना घटी। इस शर्मसार करने वाले मामले में दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वह घर चली गई थी। राजधानी में हुए इस सड़क हादसे में युवती की मौत के बाद सड़कों पर उसके शव के साथ हुई दरिंदगी को लेकर दिल्ली सहित देश भर में लोगों आक्रोश देखा जा रहा है। ताजा मामले में कंझावला हॉरर केस को लेकर आज मंगलवार को नया मोड़ सामने आया है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया, "सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के समय मृतका के साथ एक और युवती थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद है। वह पुलिस का सहयोग कर रही है। उनका बयान 164 सीआरपीसीके तहत दर्ज किया गया है। ये आरोपितों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। जांच जारी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।" पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट में दूसरी लड़की को ज्यादा चोट नहीं आई है। वह जांच में पुलिस का सहयोग कर रही है। हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को पीड़िता का शव सौंपा जाएगा। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अनौपचारिक रूप से पुलिस को बताया है। पोस्टमार्टम से पता लगा है कि लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। दूसरी तरफ मृतक लड़की की सहेली के 164 के बयान हो गए हैं। लड़की ने कोर्ट में कहा है कि हम दोनों ने शराब पी रखी थी। वह भी शराब के नशे में थी और वह दुर्घटना के बाद डर की वजह से वह अपने घर चली गई थी। मृतक लड़की की सहेली सुल्तानपुरी की रहने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार, लड़की के प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। डॉक्टर आज पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपेंगे। जींस और स्वाब सुरक्षित रखे गए। कल मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ था। मेडिकल बोर्ड के जरिए युवती का पोस्टमार्टम किया गया था। पीड़िता ने शराब पी रखी थी या नहीं इसके लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

DrashtaNews

नई दिल्ली। नव वर्ष पर बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक दुर्घटना घटी। इस शर्मसार करने वाले मामले में दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वह घर चली गई थी।

राजधानी में हुए इस सड़क हादसे में युवती की मौत के बाद सड़कों पर उसके शव के साथ हुई दरिंदगी को लेकर दिल्ली सहित देश भर में लोगों आक्रोश देखा जा रहा है। ताजा मामले में कंझावला हॉरर केस को लेकर आज मंगलवार को नया मोड़ सामने आया है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया, “सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के समय मृतका के साथ एक और युवती थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद है। वह पुलिस का सहयोग कर रही है। उनका बयान 164 सीआरपीसीके तहत दर्ज किया गया है। ये आरोपितों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। जांच जारी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।”

पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट में दूसरी लड़की को ज्यादा चोट नहीं आई है। वह जांच में पुलिस का सहयोग कर रही है। हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को पीड़िता का शव सौंपा जाएगा।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अनौपचारिक रूप से पुलिस को बताया है। पोस्टमार्टम से पता लगा है कि लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। दूसरी तरफ मृतक लड़की की सहेली के 164 के बयान हो गए हैं। लड़की ने कोर्ट में कहा है कि हम दोनों ने शराब पी रखी थी। वह भी शराब के नशे में थी और वह दुर्घटना के बाद डर की वजह से वह अपने घर चली गई थी। मृतक लड़की की सहेली सुल्तानपुरी की रहने वाली हैं।

सूत्रों के अनुसार, लड़की के प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। डॉक्टर आज पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपेंगे। जींस और स्वाब सुरक्षित रखे गए। कल मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ था। मेडिकल बोर्ड के जरिए युवती का पोस्टमार्टम किया गया था। पीड़िता ने शराब पी रखी थी या नहीं इसके लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

दिल्ली पुलिस ने की फुटेज की पुष्टि

सीसीटीवी फुटेज में मृतक युवती के साथ के एक अन्य लड़की के हादसे के वक्त साथ होने की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है। आपको बता दें कि दिल्ली के कंझावला में नए साल वाले दिन एक युवती का नग्न हालत में शव मिला था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो एक होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे। लड़कों का अलग कमरा बुक था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था।

होटल मैनेजर का दावा

होटल मैनेजर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि वो दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं।जांच में यह बात सामने आई है कि सेक्टर-24 रोहिणी स्थित दीवान पैलेस होटल में युवती और उसकी साथी ने एक कमरा बुक कराया गया था। यहां दोनों लड़कियों में झगड़ा हुआ था। इस पर होटल प्रशासन ने इनको बाहर निकाल दिया था। होटल के बाहर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान होटल के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को समझाया भी थी। इसके बाद ही लड़कियां एक साथ स्कूटी पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

तथ्यों को छुपा रही है दिल्ली पुलिस

सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है। घटना के वक्त दो लड़कियां मौजूद थीं। दूसरी लड़की को कोई चोट नहीं आई थी।अब हमारे पास चश्मदीद गवाह मौजूद है, जो पुलिस के साथ सहयोग कर रही है। अभी हमारी जांच जारी है, सभी पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है। वहीं,  सवालों के डर से दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस को 90 सेकंड में खत्म कर ही चलती बनी। आरोप है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में तथ्यों को छुपा रही है।

वहीं, मामले में आप विधायकों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है। उन्होंने मांग पत्र भी सौंपा है। उन्होंने DCP को बर्खास्त करने की मांग की है।

-‘DCP को बर्खास्त किया जाए’

-‘घटना वाले मार्ग पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए’

-‘जिस पुलिसकर्मी ने FIR में हल्की धाराएं लगाई उसे बर्खास्त किया जाए’

गृह मंत्रालय पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा आज केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मिलने गृह मंत्रालय पहुंचे। आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर कल ही विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। आधे घंटे की मुलाकात के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने कहा कि गृह सचिव से इस मामले में मुलाकात हुई। शालिनी सिंह मामले की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस आयुक्त की किसी और मुद्दे पर चर्चा में बातचीत हुई है।

यह है पूरा मामला

नव वर्ष पर कंझावला इलाके में शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार बलेनो कार चालक ने पहले तो स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद टक्कर लगने से जमीन पर गिरी युवती के टायर के बीच में फंस जाने पर चालक उसे करीब 10-12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।

हादसे में उड़ गए युवती के शव के चीथड़े

इस दर्दनाक हादसे में युवती के शव के चीथड़े उड़ गए। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं बचे। इतना ही नहीं हादसे में युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से कटकर अलग हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त कार में पांच युवक सवार थे, सभी नशे में धुत थे और उन्होंने तेज आवाज में गाना बजा रखा था।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज मंगलवार को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने हादसे को लेकर दुख जताते हुए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही।

Scroll to Top