– ग्राम पंचायत बहुअरा में किया विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत
-अजीत रावत ने कहा कि भाजपा शहर से लेकर गांव तक विकास की धारा बहाने के लिए संकल्पित है।भारत की एकता को सुदृढ़ कर भारत की रक्षा करने वालों का सम्मान होगा। आमजन, नागरिकता का कर्तव्य निभाएं।
सोनभद्र। पांच राज्यों के चुनाव ख़त्म होते ही केंद्र सरकार ने भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत कर दी है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को पूरा करने के लिए गाँवों में कैंप लगाकर लाभार्थियों तक ;योजनाएं पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने ग्राम पंचायत बहुअरा में हमारा संकल्प विकसित भारत पीएम योजना कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के दर्जनो पात्र व्यक्तियों को आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। भारत की एकता को सुदृढ़ कर भारत की रक्षा करने वालों का सम्मान होगा। आमजन नागरिकता का कर्तव्य निभाएं।अजीत रावत ने कहा कि हमारा संकल्प विकसित भारत मात्र एक उद्देश्य राष्ट्र को लेकर आज ग्राम पंचायत में केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना के तहत 137 पात्र व्यक्तियों को आवास की चाबी प्रमाण पत्र के साथ ही पुरस्कृत किया गया। जिनमें 51 पुरुष, 86 महिलाएं शामिल रहीं। प्रधानमंत्री सम्मान निधि, आवास, आयुष्मान कार्ड,शौचालय लाभार्थी व जिला योजनाओं सहित अन्य योजनाओं से जुड़े लाभार्थी मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि भाजपा शहर से लेकर गांव तक विकास की धारा बहाने के लिए संकल्पित है।
पंचायतों को आत्मनिर्भर किये बगैर भारत आत्मनिर्भर नहीं बन सकता है। त्रिस्तरीय पंचायत की आत्मनिर्भरता से ही किसानों की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होती है। केन्द्र सरकार पंचायतों की भूमिका को भली प्रकार समझती है। मोदी सरकार का कार्यकाल पूरा होने में कुछ ही महीने शेष बचे हैं। बहरहाल, देर से ही सही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की शुरुआत कर दी गयी है।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत तीनताली जालिम खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य बहुआरा मोइनुद्दीन खान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविशंकर कुशवाहा नोडल, सहायक विकास अधिकारी कृषि इब्रान खान, सचिव संतोष राव , अमन वर्मा, पूनम, कमलावती, सुनीता, उर्मिला, नूरजहां आदि कई ग्रामीण मौजूद रहे।