बलात्कारी सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद, नरेंद्र मोदी का था राजननीतिक समर्थक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजननीतिक समर्थक बलात्कारी प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है। बेंगलुरु की विशेष अदालत ने शनिवार, 2 अगस्त 2025 को जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(K) और 376(2)(N) के तहत सजा सुनाई है।

DrashtaNews

Edited by Ravikant Singh 

 -14 अप्रैल 2024 को मैसूरु में एक चुनावी सभा में साझा मंच पर नरेंद्र मोदी ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए प्रचार करते हुए प्रज्वल की प्रशंसा की और जनता से कहा कि प्रज्वल को दिया गया वोट उन्हें मजबूती देगा।

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजननीतिक समर्थक बलात्कारी प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है। बेंगलुरु की विशेष अदालत ने शनिवार, 2 अगस्त 2025 को जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(K) और 376(2)(N) के तहत सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने दुर्दांत अपराध के इस दोषी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना और पीड़िता को 7 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

कोर्ट में रो पड़ा बलात्कारी प्रज्वल रेवन्ना

सांसदों और विधायकों की विशेष अदालत के जज संतोष गजानन भट ने शुक्रवार को 34 वर्षीय प्रज्वल को यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के चार मामलों में से एक में दोषी करार दिया था। सुनवाई के दौरान प्रज्वल घबराया हुआ दिखाई दिया और जब जज ने उसे दोषी करार दिया तो वह रो पड़ा। उसने कोर्ट से कम सजा की गुहार भी लगाई थी। मामले की सुनवाई 18 जुलाई को पूरी हो गई थी और फैसला 30 जुलाई के लिए सुरक्षित रखा गया था।

यह मामला हासन जिले के होलेनरसीपुरा में रेवन्ना परिवार के फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करने वाली 48 वर्षीय महिला से संबंधित है। साल 2021 में फार्म हाउस और बेंगलुरु में स्थित रेवन्ना के आवास पर महिला से दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था।

 

26 गवाहों से हुई पूछताछ

इस मामले की जांच करने वाले विशेष जांच दल (SIT) ने सितंबर 2024 में 113 गवाहों के बयानों के साथ 1,632 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की और 180 दस्तावेज पेश किए।

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया था। ये मामले तब सामने आए थे जब प्रज्वल से कथित तौर पर जुड़े अश्लील वीडियो हासन में 26 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले प्रसारित हुए थे। SIT ने होलेनरसीपुरा टाउन पुलिस थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में प्रज्वल को पिछले साल 31 मई को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह जर्मनी से लौटे थे।

पीड़िता का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया था कि रेवन्ना ने 2021 में पहले फार्महाउस में और फिर बेंगलुरु के घर में उसके साथ बलात्कार किया था। इसके साथ ही, महिला का आरोप था कि रेवन्ना ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड भी किया था।

कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
बता दें, कोर्ट ने शुक्रवार को प्रज्वल रेवन्ना को दोषी करार दिया था और शनिवार को उसे सजा सुनाई गई। रेवन्ना ने कोर्ट से कम सजा देने की गुहार लगाई थी। प्रज्वल रेवन्ना ने कहा, “मेरा एक ही गुनाह है कि मैं राजनीति में जल्दी ऊपर पहुंच गया।”
इसके साथ ही, सजा सुनने के बाद रेवन्ना कोर्टरूम में ही रो पड़ा और कहा कि वह छह महीने से अपने माता-पिता से नहीं मिल पाया है। उसने यह भी कहा कि आरोप राजनीतिक साजिश है और चुनाव से छह दिन पहले झूठे केस दर्ज कराए गए थे।

SIT की जांच
बता दें, इस केस क जांच विशेष जांच टीम (SIT) ने की थी, जिसने 1632 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। इसमें 113 गवाहों और 180 दस्तावेजों को शामिल किया गया था। प्रमुख सबूतों में पीड़िता के कपड़े, DNA रिपोर्ट और खुद आरोपी द्वारा बनाया गया वीडियो शामिल था।

प्रज्वल रेवन्ना और नरेंद्र मोदी में सम्बन्ध

प्रज्वल रेवन्ना एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से 17वीं लोकसभा के सदस्य थे और जनता दल (सेक्युलर) (JD(S)) से संबद्ध थे। वे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री एच.डी. रेवन्ना के पुत्र हैं। दूसरी ओर, नरेंद्र मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं, जिन्होंने 2014 से लगातार तीसरी बार 2024 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। दोनों नेताओं के बीच का संबंध मुख्य रूप से राजनीतिक गठबंधन और चुनावी सहयोग के संदर्भ में उभरा, लेकिन यह विवादास्पद हो गया जब प्रज्वल रेवन्ना पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे।

2024 के लोकसभा चुनावों में, BJP और JD(S) ने कर्नाटक में एक गठबंधन बनाया, जिसके तहत प्रज्वल रेवन्ना को हासन से उम्मीदवार बनाया गया। यह गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा था, जिसका नेतृत्व BJP करती है। इस संदर्भ में, नरेंद्र मोदी ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए प्रचार किया और 14 अप्रैल 2024 को मैसूरु में एक चुनावी सभा में उनके साथ मंच साझा किया।

 

Scroll to Top