नई दिल्ली। दिल्ली के भजनपुरा इलाके में शनिवार की शाम एक लड़की ने 50 वर्षीय महिला को सरेआम गोली मार दी। घायल महिला का नाम खुर्शिदा बताया जा रहा है। वहीं, जिस लड़की ने इस वारदात को अंजाम दिया है उसका नाम नेहा खान बताया जा रहा है। मिली जानकारियों के मुताबिक लड़की ने 2 साल पहले घायल महिला( खुर्शिदा) के बेटे पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से महिला का बेटा जेल में बंद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये गोली बदले की भावना से मारी गई हो। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बाद में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
एक 17 साल की रेप पीड़िता ने आरोपी की मां को गोली मार दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर लड़की को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। =
फिलहाल महिला की हालात स्थिर बताई जा रही है। मामला उत्तरी घोंडा स्थित सुभाष मोहल्ला का है। जहां थाना भजनपुरा पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की ने महिला को गोली मार दी है। पुलिस ने घायल महिला की पहचान खुर्शीदा के रूप में की है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला को एक नाबालिग लड़की ने गोली मारी है। पुलिस की जांच में पता चला है कि इस नाबालिग लड़की का खुर्शीदा के नाबालिग बेटे ने कथित तौर पर रेप किया था। इसी बात से गुस्सा होकर रेप पीड़िता लड़की ने आरोपी की मां को गोली मार दी।
तुरंत एसएचओ भजनपुरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को देखा। जिसका नाम खुर्शीदा पत्नी इदरीश, निवासी गली नंबर 20, सुभाष मोहल्ला, उत्तरी घोंडा, दिल्ली है। घायल महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर पता चला कि खुर्शीदा अपने पते पर किराना दुकान चलाती है। उसने पुलिस को बताया कि करीब 16-17 साल की एक लड़की दुकान पर आई और पिस्टल से उसे गोली मार दी।
प्राथमिक जांच में पता चला कि कथित लड़की ने वर्ष 2021 में खुर्शिदा के बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 328/376 और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि कथित लड़की को पकड़ लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जख्मी महिला के सौतेले बेटे ने नाबालिग को दी सुपारी
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है जख्मी महिला के सौतेले बेटे ने नाबालिग को सुपारी देकर गोलियां चलाई हैं। पुलिस हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है महिला का एक सौतेला बेटा उनसे रंजिश रखता है। वह उन्हें किसी तरह से अपने रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए उसने दुष्कर्म पीड़िता को चुना, जिसने उसके सौतेली भाई पर दुष्कर्म का केस करवाया हुआ है। पुलिस को पता चला है महिला के सौतेले बेटे ने दुष्कर्म पीड़िता को सुपारी दी थी मां को रास्ते से हटाने के लिए। उसने नाबालिग से वारदात को इसलिए अंजाम दिलवाया ताकि सजा कम हो।
ब्लैकमेल करती थी?
महिला के पति ने लड़की पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो उन लोगों को लगातार डराती-धमकाती और ब्लैकमेल किया करती थी। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि आरोपि लड़की नेहा उनसे 7 लाख रुपये और मकान मांगा करती थी। लड़की को मौके से पीड़ित के पति और गली के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घायल महिला का इलाज GTB अस्पताल में चल रहा है। महिला की स्थिति फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। साथ ही पुलिस मामले में छानबीन कर पता लगाने की कोशिश कर रही है की इस गोलीकांड के पिछे लड़की की मंशा क्या थी।