पुतिन ने विवादित जनमत के बाद 4 यूक्रेनी क्षेत्रों को में मिलाया, अमेरिका ने रूस के लोगों और कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

यूक्रेन के कब्जा किए इलाके को अपनी सीमा में मिलाने की रूस ने घोषणा कर दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इन्हें "4 नए क्षेत्रों के नाम से संबोधित किया।" व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेनी सीमा को तोड़ने की घोषणा करते हुए यह कहा। कल ही रूस की संसद क्रेमलिन ने कहा था कि जनमत संग्रह के बाद शुक्रवार को यूक्रेन के चार रूस-नियंत्रित क्षेत्रों को रूस में जोड़ दिया जाएगा। रूस ने यूक्रेन की सीमा को कथित जनमतसंग्रह के बाद तोड़ा है। पश्चिमी सरकारों और यूक्रेन का कहना है कि मतदान में अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ा गया और इसमें उचित प्रतिनिधित्व नहीं था। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा था कि, "कल ग्रांड क्रैमलिन पैलेस के जॉर्जियन हॉल में एक हस्ताक्षर आयोजन होगा। इसमें रूस में नए क्षेत्रों को मिलाया जाएगा। " उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि रूसी नेता इस मौके पर एक अहम भाषण देंगे। यूक्रेन के लुहांस्क, दोनेत्स्क, खेरसान और जापोरिझिझिया क्षेत्रों पर रूस ने कब्जा जमा लिया था। यहां तैनात रूसी अधिकारियों ने बताया था जनमत संग्रह में इन इलाकों के निवासियों ने रूस का समर्थन दिया।

DrashtaNews

मास्को/न्यूयार्क।  यूक्रेन के कब्जा किए इलाके को अपनी सीमा में मिलाने की रूस ने घोषणा कर दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इन्हें “4 नए क्षेत्रों के नाम से संबोधित किया।” व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेनी सीमा को तोड़ने की घोषणा करते हुए यह कहा।  कल ही रूस  की संसद क्रेमलिन ने कहा था कि जनमत संग्रह के बाद शुक्रवार को यूक्रेन के चार रूस-नियंत्रित क्षेत्रों को रूस में जोड़ दिया जाएगा। 

रूस ने यूक्रेन की सीमा को कथित जनमतसंग्रह के बाद तोड़ा है। पश्चिमी सरकारों और यूक्रेन का कहना है कि मतदान में अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ा गया और इसमें उचित प्रतिनिधित्व नहीं था।  राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन  के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा था कि, “कल ग्रांड क्रैमलिन पैलेस के जॉर्जियन हॉल में एक हस्ताक्षर आयोजन होगा। इसमें रूस में नए क्षेत्रों को मिलाया जाएगा। ”  उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि रूसी नेता इस मौके पर एक अहम भाषण देंगे। यूक्रेन के लुहांस्क, दोनेत्स्क, खेरसान और जापोरिझिझिया क्षेत्रों पर रूस ने कब्जा जमा लिया था। यहां तैनात रूसी अधिकारियों ने बताया था जनमत संग्रह में इन इलाकों के निवासियों ने रूस का समर्थन दिया।  

दूसरी ओर अमेरिका ने रूस की ओर से यूक्रेन के कुछ हिस्से के विलय को फर्जी करार देते हुए खारिज कर दिया है। इसके साथ-साथ अमेरिका ने रूस के 1000 से अधिक लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। जिनमें सेंट्रल बैंक गवर्नर और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्यों के परिवार भी शामिल हैं। यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपने देश में शामिल करने के ऐलान के साथ ही पुतिन ने यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए बैठने का आग्रह भी किया, लेकिन आगाह किया कि मास्को रूस में शामिल किए गए उसके हिस्से को नहीं छोड़ेगा।

 

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने अपनी सूची में 57 कंपनियों को शामिल किया है तो वहीं विदेश विभाग ने 900 लोगों के नाम वीजा पाबंदी सूची में जोड़े हैं। वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा, ‘हम पुतिन के साथ खड़े नहीं होंगे क्योंकि वह धोखे से यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वित्त मंत्रालय और अमेरिकी सरकार रूस के पहले से ही खराब हो चुके सैन्य औद्योगिक परिसर को और कमजोर करने तथा इसके अवैध युद्ध छेड़ने की क्षमता को कमजोर करने के लिए आज व्यापक कार्रवाई कर रहे हैं।’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों को धता बताते हुए यूक्रेन के कुछ हिस्सों को रूस में मिलाने की घोषणा की। क्रेमलिन के भव्य श्वेत और सुनहरे सेंट जॉर्ज हॉल में विलय समारोह में पुतिन और यूक्रेन के चार क्षेत्रों के प्रमुख, रूस में शामिल होने के लिए संधियों पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही सात महीनों से चल रहे युद्ध में और तेजी आने की आशंका है।

रूस द्वारा यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को अपने में मिलाने के लिए किए गए जनमत संग्रह के तीन दिनों बाद चार क्षेत्रों को मिलाने का ऐलान किया गया। यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने इसे सीधे-सीधे जमीन कब्जाना करार देते हुए कहा कि यह बंदूक के बल पर झूठी कवायद है। 

पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी दोनेत्स्क और लुहांस्क क्षेत्र को 2014 में आजादी की घोषणा के बाद से ही रूस का समर्थन मिला था। यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप के विलय के कुछ हफ्तों बाद ही रूस ने यह कदम उठाया था। यूक्रेन में 24 फरवरी को रूसी सैनिकों के हमले के कुछ दिनों बाद ही दक्षिणी खेरसान क्षेत्र और पड़ोसी जापोरिज्जिया के कुछ क्षेत्रों पर रूस ने कब्जा कर लिया था। 

यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूस के ताजा हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हुए हैं। जापोरिज्जिया के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सांद्र स्तारुख ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन बयान जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूस की सेना ने रूस के कब्जे वाले क्षेत्र की ओर मानवीय सहायता लेकर जा रहे एक काफिले पर हमला किया।

 

Scroll to Top