चुनावी साठ-गांठ के माहिर प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे,असमंजस खत्म

DrashtaNewsनई दिल्ली। चुनावी साठ-गांठ के माहिर प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को […]

DrashtaNews

नई दिल्ली। चुनावी साठ-गांठ के माहिर प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। कांग्रेस में प्रशांत किशोर को शामिल करने को लेकर अंतर्विरोध पहले ही नजर आ रहा था और आज इस पर असमंजस खत्म हो गया। हालांकि इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी का तेलंगाना राष्ट्र समिति के साथ किया गया गठजोड़ भी दोनों के बीच वार्ता टूटने की अहम वजह माना जा रहा है।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के ऑफर को ठुकरा दिया है और वह पार्टी में नहीं शामिल हो रहे हैं। बता दें कि कई दिनों से उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा गर्म थी।सुरजेवाला ने कहा, प्रशांत किशोर के साथ चर्चा और प्रजंटेशन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने एम्पावर्ड ऐक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया और इसी के तहत उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया गया। हालांकि उन्होंने कांग्रेस जॉइन करने से इनकार कर दिया। पार्टी को दी जाने वाली सलाह के लिए हम उनकी तारीफ करते हैं।
खबरों के मुताबिक। प्रशांत किशोर ने स्वयं ये घोषणा की है कि वो कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। हालांकि उन्होंने इसकी कोई तात्कालिक वजह नहीं बताई है।
मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने और उनके 2024 के लिए मिशन के प्रस्तावित विजन को आगे बढ़ाने पर विचार करने के लिए समिति का गठन किया था। इस 13 सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी थी। कांग्रेस नेताओं की सोमवार को इस बाबत बैठक भी हुई थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेता प्रशांत किशोर को कांग्रेस में लाए जाने के पक्ष में थे, लेकिन दिग्विजय सिंह समेत तमाम नेताओं ने इसको लेकर अपनी आशंकाएं जाहिर की थीं।

Scroll to Top