NCPCR ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने चुनाव आयोग से कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आयोग का आरोप है कि पार्टी अपनी यात्रा के दौरान बच्चों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। आयोग ने कांग्रेस के 'जवाहर बाल मंच' पर भी आरोप लगाए हैं। NCPCR के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा है, शिकायत के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। सोशल मीडिया पर कई डिस्टर्बिंग फोटो और वीडियो तैर रहे हैं जिसमें बच्चों को टारगेट किया जा रहा है। बच्चों को राजनीतिक एजेंडे के लिए इस यात्रा में शामिल किया जा रहा है और पार्टी ने 'भारत जोड़ो बच्चे जोड़ो' का नारा भी दिया है। NCPCR के मुताबिक इस यात्रा के दौरान बच्चों के हाथ में कांग्रेस पार्टी के झंडे थे और वे नारे लगा र हे थे। जवाहर लाल मंच ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 'भारत जोड़ो, बच्चे जोड़ो' अभियान चलाया है। संविधान के आर्टिकल 324 और सेक्शन 29 A का हवाला देते हुए कानूनगो ने पार्टी केवल 18 साल से ऊपर वालों के लिए होती है। इस तरह से कांग्रेस चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन कर रही है। उन्होंने आगे कहा, शिकायत के मुताबिक आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। प्रथम दृष्ट्या बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। अपने फायदे के लिए बच्चों का अजेंडा चलाया जा रहा है और उनका शोषण हो रहा है। इससे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। एनसीपीसीआर ने चुनाव आयोग से मांग की है कि कांग्रेस की इस यात्रा की जांच की जाए और जरूरी कदम उठाया जाए। 7 सितंबर को कांग्रेस ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। अब तक कई बार इस यात्रा को लेकर विवाद हो चुका है। पहले कंटेनर में अलग-अलग सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए गए। इसके बाद राहुल गांधी की महंगी टीशर्ट को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े कर दिए।

DrashtaNews

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने चुनाव आयोग से कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आयोग का आरोप है कि पार्टी अपनी यात्रा के दौरान बच्चों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। आयोग ने कांग्रेस के ‘जवाहर बाल मंच’ पर भी आरोप लगाए हैं। 

NCPCR के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा है, शिकायत के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। सोशल मीडिया पर कई डिस्टर्बिंग फोटो और वीडियो तैर रहे हैं जिसमें बच्चों को टारगेट किया जा रहा है। बच्चों को राजनीतिक एजेंडे के लिए इस यात्रा में शामिल किया जा रहा है और पार्टी ने ‘भारत जोड़ो बच्चे जोड़ो’ का नारा भी दिया है। 

 

NCPCR के मुताबिक इस यात्रा के दौरान बच्चों के हाथ में कांग्रेस पार्टी के झंडे थे और वे नारे लगा र हे थे। जवाहर लाल मंच ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ‘भारत जोड़ो, बच्चे जोड़ो’ अभियान चलाया है। संविधान के आर्टिकल 324 और सेक्शन 29 A का हवाला देते हुए कानूनगो ने पार्टी केवल 18 साल से ऊपर वालों के लिए होती है। इस तरह से कांग्रेस चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का भी  उल्लंघन कर रही है। 

उन्होंने आगे कहा, शिकायत के मुताबिक आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। प्रथम दृष्ट्या बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। अपने फायदे के लिए बच्चों का अजेंडा चलाया जा रहा है और उनका शोषण हो रहा है। इससे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। एनसीपीसीआर ने चुनाव आयोग से मांग की है कि कांग्रेस की इस यात्रा की जांच की जाए और जरूरी कदम उठाया जाए। 

 

 7 सितंबर को कांग्रेस ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। अब तक कई बार इस यात्रा को लेकर विवाद हो चुका है। पहले कंटेनर में अलग-अलग सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए गए। इसके बाद राहुल गांधी की महंगी टीशर्ट को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े कर दिए। तीसरे दिन पादरी जॉर्ज पोन्नया से मुलाकात का मुद्दा उठाया गया। इसके बाद कांग्रेस की तरफ से जलती निक्कर का फोटो ट्वीट किया गया जिसपर विवाद हो गया। राहुल गांधी के क्रांतिकारियों के कार्यक्रम से गायब रहने पर भी विवाद हुआ। 

Scroll to Top