MCD के मेयर का चुनाव 6 जनवरी को, 27 दिसंबर है नामांकन की आखिरी तारीख

दिल्ली नगर निगम (MCD) के नए महापौर के चुनाव के लिए 6 जनवरी को मतदान होगा। वहीं नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने 6 जनवरी, 2023 को नगर निगम की पहली बैठक बुलाने के प्रस्ताव को हाल में मंजूरी दी थी। एमसीडी ने एक बयान में कहा-"दिल्ली नगर निगम के महापौर, उप महापौर और सदन की स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों के लिए चुनाव 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे होंगे।" निगम का यह पहला सदन होगा, जिसमें 250 पार्षद शामिल होंगे। सदन की बैठक मिंटो रोड पर एमसीडी के मुख्यालय, सिविक सेंटर में आयोजित होगी। महापौर का पद रोटेशन के आधार पर एक-एक साल के लिए होगा, जिसमें पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है, दूसरा अनारक्षित वर्ग के लिए, तीसरा आरक्षित वर्ग के लिए, और शेष दो भी अनारक्षित श्रेणी में हैं।

DrashtaNews

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) के नए महापौर के चुनाव के लिए 6 जनवरी को मतदान होगा। वहीं नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने 6 जनवरी, 2023 को नगर निगम की पहली बैठक बुलाने के प्रस्ताव को हाल में मंजूरी दी थी। एमसीडी ने एक बयान में कहा-“दिल्ली नगर निगम के महापौर, उप महापौर और सदन की स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों के लिए चुनाव 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे होंगे।”

निगम का यह पहला सदन होगा, जिसमें 250 पार्षद शामिल होंगे। सदन की बैठक मिंटो रोड पर एमसीडी के मुख्यालय, सिविक सेंटर में आयोजित होगी। महापौर का पद रोटेशन के आधार पर एक-एक साल के लिए होगा, जिसमें पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है, दूसरा अनारक्षित वर्ग के लिए, तीसरा आरक्षित वर्ग के लिए, और शेष दो भी अनारक्षित श्रेणी में हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार दिसंबर को हुए एमसीडी चुनावों में 134 सीट पर जीत हासिल करने के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। MCD चुनाव के लिए 7 दिसंबर को हुई मतगणना में कांग्रेस केवल 9 सीट जीत सकी। निगम चुनावों के करीब एक महीने बाद शीर्ष पद के लिए चुनाव होगा।

Scroll to Top