D G होमगार्ड बिजय कुमार मौर्य ने शासन से की मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश

PCS अधिकारी ज्योति मौर्य के पति अलोक मौर्य को जान से मारने की साज़िश करने के मामले में मनीष दुबे दोषी पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में उनके निलंबन और जांच की सिफारिश की गई है। ये रिपोर्ट डीजी कमांडेंट को सौंप दी गई है। इसके अलावा दो अन्य मामलों में भी उन पर आरोप लगा है। इनमें एक मामला महिला होम गार्ड के यौन शोषण और पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है।

DrashtaNews

लखनऊ। PCS अधिकारी ज्योति मौर्य के पति अलोक मौर्य को जान से मारने की साज़िश करने के मामले में मनीष दुबे दोषी पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में उनके निलंबन और जांच की सिफारिश की गई है। ये रिपोर्ट डीजी कमांडेंट को सौंप दी गई है। इसके अलावा दो अन्य मामलों में भी उन पर आरोप लगा है। इनमें एक मामला महिला होम गार्ड के यौन शोषण और पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है।

PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के बीच अवैध सम्बन्धों के पुख्ता सबूतों के साथ अलोक मौर्य ने होम गार्ड विभाग में शिकायत की थी।  शिकायत के आधार पर महानिदेश (DG) होमगार्ड बिजय कुमार मौर्य ने इस मामले की जांच DIG  प्रयागराज संतोष सिंह को सौंपी थी। संतोष सिंह ने मंगलवार को अपनी जांच रिपोर्ट DG  बिजय कुमार मौर्य को सौंप दी। DIG संतोष सिंह ने जाँच रिपोर्ट में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को दोषी ठहराया है और उसे निलंबित कर करवाई करने की सिफारिश की है।

मनीष दुबे पर दर्ज होगा मुकदमा

DG बिजय कुमार मौर्य त्वरित करवाई करने वाले आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं।  उनके पास शिकायत पहुँचाने के बाद त्वरित जांच तय मानी जा रही थी। होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ हुई जांच रिपोर्ट पर निलंबन के बाद उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। ज्योति मौर्य मामले में जांच रिपोर्ट शासन तक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक जांच रिपोर्ट में मनीष दुबे के खिलाफ तीन मामलों का जिक्र करते हुए विभाग की छवि धूमिल करने के मामले में दोषी पाया गया है। इनमें ज्योति मौर्य मामले के अलावा, एक महिला होमगार्ड ने उन पर यौन शौषण और पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का जिक्र है। जिसके बाद अब जल्द ही उन पर कार्रवाई हो सकती है।

मनीष दुबे की पत्नी ने भी लगाया है आरोप

खबर के मुताबिक मनीष दुबे की पत्नी ने भी उन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद उन्होने 80 लाख रुपये की मांग की। वहीं तीसरे मामले में अमरोहा की रहने वाली महिला होम गार्ड ने मनीष दुबे पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मनीष दुबे उसे अकेले मिलने के लिए बुलाते थे, और जब वो नहीं गई तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी, जिसके बाद उसने DG से शिकायत की थी।

गेस्‍ट हाउस में कई बार रुके थे मनीष दुबे

मनीष दुबे की मुश्किलें निलंबन और विभागीय जांच के बाद भी खत्‍म नहीं होंगी। मुख्यालय ने अंदरखाते उनके खिलाफ गेस्ट हाउस का दुरुपयोग करने की भी जांच शुरू कर दी है। महोबा में तैनात कमांडेंट मनीष दुबे गेस्ट हाउस में अपने करीबी के साथ कई बार आकर रुके थे। इस दौरान कागजों में वह गाजियाबाद में ऑन ड्यूटी थे। मुख्यालय इसकी जांच करवा रहा है कि गेस्ट हाउस में वह किसके साथ किस मकसद से रुके थे। मंगलवार को मुख्यालय ने उनके निलंबन व विभागीय कार्रवाई की सिफारिश शासन से की है। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में मुख्यालय की सिफारिश को अमलीजामा पहना दिया जाएगा।

अलोक मौर्य की शिकायत

अलोक मौर्य ने अपनी पत्नी ज्योति मौर्य और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के बीच अवैध संबंधों की बात सोशल मिडिया में कही थी। अलोक मौर्य का कहना है कि शादी के बाद ज्योति मौर्य को सक्षम बनाने के लिए उसकी इच्छा के अनुसार PCS की तैयारी में मदद की। मैं  ग्रामं पंचायत में एक सफाई कर्मचारी हूँ।और हमारी शादी के १० साल होचुके हैं।  PCS  अधिकारी बनने के बाद वह मुझसे दूर जाने लगी। ज्योति 2020 में मनीष दुबे के संपर्क में आई और फिर मुझसे दूर होती चली गई। दोनों ने मुझे मारने की साजिश भी की।

बहरहाल, इस मामले के सामने आने के बाद डीजी होमगार्ड बिजय कुमार मौर्य ने मामले की जांच प्रयागराज के डिप्टी कमांटेंट जनरल संतोष कुमार सौंपी थी। जांच अधिकारी डीआईजी संतोष कुमार ने अपनी रिपोर्ट में मनीष दुबे को महिला पीसीएस अधिकारी के पति को मारने की साजिश में दोषी माना है। वहीं, गेस्ट हाउस के दुरुपयोग के मामले में डीजी ने कहा कि यह प्रकरण अभी जानकारी में आया है, इसकी छानबीन की जा रही है कि वह किस मकसद से गेस्ट हाउस में रुके थे।

Scroll to Top