अमृतसर में क्रूरतम घटना, गर्भवती पत्नी को बिस्तर से बांधकर पति ने जिंदा जलाया

पंजाब के अमृतसर से एक घृणित और रूह कांपने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दरिंदे ने अपनी पत्नी को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

DrashtaNews

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से एक घृणित और रूह कांपने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दरिंदे ने अपनी पत्नी को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मृतक 23 वर्षीय महिला 6 महीने की गर्भवती थी। आरोप है कि पंजाब में अमृतसर के बाबा बकाला इलाके के बुल्ले नांगल गांव में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पत्नी को चारपाई से बांधकर आग लगा दी। आग से झुलसकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को सुखदेव और पिंकी की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। सुखदेव सिंह ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद उसे जलाकर मार डाला।आग में झुलकर पिंकी की मौत हो गई और घर में सारा सामान भी जलकर राख हो गया। 23 वर्षीय पिंकी 6 महीने की गर्भवती थी, उसके पेट में जुड़वा बच्चे पल रहे थे।

गांव के सरपंच ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस पीड़िता के घर तक पहुंचती तब तक उसकी जलने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कहा कि सुखदेव को गिरफ्तार कर उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पति-पत्नी में अक्सर रहता था झगड़ा

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पता चला है कि सुखदेव और पिंकी में अक्सर झगड़ा रहता था। दोनों के संबंध तनावपूर्ण बने हुए थे। शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर बहस हुई आरोपी सुखदेव ने पिंकी से छुटकारा पाने की ठान ली। जिसके बाद आरोपी पत्नी को जिंदा ही आग के हवाले कर दिया। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी सुखदेव की तलाश की जा रही है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

वहीं मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर घटना की निंदा की गई है।  इसके साथ पंजाब पुलिस से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।

Scroll to Top