दिल्ली में पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड, पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

नई दिल्ली (भाषा)। राजधानी दिल्ली में जबरदस्त कोल्ड वेव चल रही है। गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यह बीते दो वर्षों में जनवरी में दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान भी है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में कई पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री सेल्सियस), कांगड़ा (3.2 डिग्री सेल्सियस), शिमला (3.7 डिग्री सेल्सियस), देहरादून (4.6 डिग्री सेल्सियस), मसूरी (4.4 डिग्री सेल्सियस) और नैनीताल (6.2 डिग्री सेल्सियस) के मुकाबले कम रहा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई। आईएमडी के मुताबिक, जीरो से 50 मीटर तक विजिबिलिटी 'बहुत घने कोहरे', 51 मीटर से 200 मीटर तक 'घने कोहरे', 201 मीटर से 500 मीटर तक 'मध्यम कोहरे' और 501 मीटर से 1000 मीटर तक विजिबिलिटी 'हल्के कोहरे' की श्रेणी में आती है। औद्योगिक नगरी नोएडा में बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा पांच डिग्री से नीचे रहा। वहीं अधिकतम पारा भी 15 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा गिरने से सुबह और देर रात सर्दी की मार पड़ रही है। बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन कोल्ड-डे (ठंडे दिन) स्थित बनी रही। आंकड़ों की माने तो बुधवार की रात इस वर्ष की अबतक की सबसे सर्द रात रही। शहर में सुबह घना कोहरा रहा। कड़ाके की शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो जाने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट और आसमान में बादल छाए रहने से स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई। लगातार तीसरे दिन कड़ाके की सर्दी ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह से शाम तक लोग धूप को तरस गए। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट उत्तर भारत में घने कोहरे का असर फ्लाइट्स और ट्रेनों पर पड़ा है. 21 फ्लाइट्स और 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, कोहरे को देखते हुए दो गाड़ियों के छूटने के समय में बदलाव किया गया है। देरी से चल रही हैं ये ट्रेनें दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशन ट्रेन (02569) : ढाई घंटे की देरी से चल रही है। पुरी और नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801) :दो घंटे की देरी से चल रही है। गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस (12397) : दो घंटे की देरी से चल रही है। मुंबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस (11057) : दो घंटे की देरी से चल रही है। कामाख्या-दिल्ली जंक्शन ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस (15658): तीन घंटे की देरी से चल रही है। अयोध्या कैंट दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस (14205): डेढ घंटे की देरी से चल रही हैं। रायगढ़- हजरतनिजामुद्दीन एक्सप्रेस (12409) : छह घंटे की देरी से चल रही है। हैदराबाद- निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12721): पौने दो घंटे की देरी से चल रही है। जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22181) : डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। अंबेडकरनगर- कटरा एक्सप्रेस (12919) : डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। विशाखापत्तनम- नई दिल्ली (12719): पौने दो घंटे की देरी से चल रही है। चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12615) :पौने दो घंटे की देरी से चल रही है। दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी किया अलर्ट दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है. एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि सभी उड़ानों का संचालन इस समय सामान्य है फिर भी यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर लेना चाहिए।

DrashtaNews

नई दिल्ली (भाषा)। राजधानी दिल्ली में जबरदस्त कोल्ड वेव चल रही है। गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यह बीते दो वर्षों में जनवरी में दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान भी है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में कई पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री सेल्सियस), कांगड़ा (3.2 डिग्री सेल्सियस), शिमला (3.7 डिग्री सेल्सियस), देहरादून (4.6 डिग्री सेल्सियस), मसूरी (4.4 डिग्री सेल्सियस) और नैनीताल (6.2 डिग्री सेल्सियस) के मुकाबले कम रहा।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई। आईएमडी के मुताबिक, जीरो से 50 मीटर तक विजिबिलिटी ‘बहुत घने कोहरे’, 51 मीटर से 200 मीटर तक ‘घने कोहरे’, 201 मीटर से 500 मीटर तक ‘मध्यम कोहरे’ और 501 मीटर से 1000 मीटर तक विजिबिलिटी ‘हल्के कोहरे’ की श्रेणी में आती है।

औद्योगिक नगरी नोएडा में बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा पांच डिग्री से नीचे रहा। वहीं अधिकतम पारा भी 15 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा गिरने से सुबह और देर रात सर्दी की मार पड़ रही है। बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन कोल्ड-डे (ठंडे दिन) स्थित बनी रही। आंकड़ों की माने तो बुधवार की रात इस वर्ष की अबतक की सबसे सर्द रात रही।

शहर में सुबह घना कोहरा रहा। कड़ाके की शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो जाने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट और आसमान में बादल छाए रहने से स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई। लगातार तीसरे दिन कड़ाके की सर्दी ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह से शाम तक लोग धूप को तरस गए।

कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट

उत्तर भारत में घने कोहरे का असर फ्लाइट्स और ट्रेनों पर पड़ा है. 21 फ्लाइट्स और 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, कोहरे को देखते हुए दो गाड़ियों के छूटने के समय में बदलाव किया गया है।

देरी से चल रही हैं ये ट्रेनें

दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशन ट्रेन (02569) : ढाई घंटे की देरी से चल रही है।

पुरी और नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801) :दो घंटे की देरी से चल रही है।

गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस (12397) : दो घंटे की देरी से चल रही है।

मुंबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस (11057) : दो घंटे की देरी से चल रही है।

कामाख्या-दिल्ली जंक्शन ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस (15658): तीन घंटे की देरी से चल रही है।

अयोध्या कैंट दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस (14205): डेढ घंटे की देरी से चल रही हैं।

रायगढ़- हजरतनिजामुद्दीन एक्सप्रेस (12409) : छह घंटे की देरी से चल रही है।

हैदराबाद- निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12721): पौने दो घंटे की देरी से चल रही है।

जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22181) : डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।

अंबेडकरनगर- कटरा एक्सप्रेस (12919) : डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।

विशाखापत्तनम- नई दिल्ली (12719): पौने दो घंटे की देरी से चल रही है।

चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12615) :पौने दो घंटे की देरी से चल रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है. एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि सभी उड़ानों का संचालन इस समय सामान्य है फिर भी यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर लेना चाहिए।

Scroll to Top