वेश्यालय चलाने का आरोपी बीजेपी नेता यूपी के हापुड़ से गिरफ्तार

DrashtaNewsनई दिल्ली। मेघालय में भाजपा के उपाध्यक्ष बर्डर्ना एन मराक को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है। मराक […]

DrashtaNews

नई दिल्ली। मेघालय में भाजपा के उपाध्यक्ष बर्डर्ना एन मराक को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है। मराक पर फार्महाउस में ‘वेश्यालय’ चलाने का आरोप है। शनिवार से ही वह फरार थे। मेघालय के डीजीपी एलआर बिश्नोई ने कहा कि मराक को हापुड़ जिले से गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस ने मराक की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग के दौरान मराक को गिरफ्तार किया गया।
मेघालय पुलिस मराक को ट्रांजिट रिमांड के जरिये वापस लाने के लिए यूपी रवाना हो गई है। सोमवार को मेघालय की एक अदालत ने मराक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मराक को पोक्सो और अनैतिक देह तस्करी कानून समेत आईपीसी की कई धाराओं में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने कहा कि मारक के स्वामित्व वाले तुरा के एक रिसॉर्ट में बंद पांच बच्चों को शनिवार को बचा लिया गया। साथ ही पुलिस ने दावा करते हुए कि उस जगह से एक “वेश्यालय” संचालित किया जा रहा था, उन्होंने कहा कि छापेमारी में 47 युवकों और 26 महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया। उनमें से कई नग्न और नशे में पाए गए। राज्य के पुलिस प्रमुख एलआर बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने भारी मात्रा में शराब, गर्भ निरोधकों के करीब 500 पैकेट, सेलफोन और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।

मराक पर तुरा में अपने फार्महाउस पर वेश्यालय संचालित करने का आरोप है। मराक को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को छापेमारी के दौरान छह नाबालिगों को छुड़ाए जाने और उनके फार्महाउस ‘रिंपू बागान’ से 73 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद से मारक फरार हो गया था। पुलिस ने कहा कि मारक को जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया था, लेकिन वह जांचकर्ताओं से बच रहा है।

Scroll to Top