जबलपुर। श्मशानघाट में स्वीपर से पोस्ट मार्टम करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गर्भवती महिला की मृत देह से बच्चेदानी को अलग कर रहे महिला के ससुराल वाले और स्वीपर दिखाई दे रहे है। इस क्रूर घटना की वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर का है। इस दिल दहला देने वाले मामले में 8 महीने की गर्भवती बहू के शव का पेट कटवाकर ससुरालवालों ने बच्चा निकलवाया है। बताया जा रहा है कि इस करतूत को ढोलक बजाने और स्वीपर का काम करने वाले शख्स ने अंजाम दिया। उसने ब्लेड से शव का पेट फाड़ा और पेट से बच्चे के शव निकाला। जिसके बाद बहू का अंतिम संस्कार किया। और बच्चे के शव को भी श्मशान में अलग दफनाया गया। इसका खुलासा पुलिस के पास पहुंचे वीडियो से हुआ।
मप्र के जबलपुर में सनसनी मचाने वाला यह मामला ग्रामीण इलाके पनागर में सामने आया। जहां अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट पहुंचे गर्भवती मृत महिला के शव के साथ खिलवाड़ किया गया। जबलपुर में बरेला के पड़वार की रहने वाली राधा लोधी की शादी 24 अप्रैल 2021 को पनागर के गोपी पटेल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही राधा को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे। 25 वर्षीय राधाबाई की 17 सितंबर को जब तबियत ज्यादा बिगड़ी और उसकी मौत हो गई थी। तब महिला के पेट में 8 माह का गर्भस्थ शिशु भी था। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव लेकर श्मशानघाट पहुंचे थे। इसकी जानकारी राधा के मायके वालों को नहीं दी गई। लेकिन सूचना पाकर मायके वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन ससुराल वालों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।
मृतका के साथ ये वहशीपन करने के दौरान ससुराल वालों ने मोबाइल से वीडियो बनाया। जो अब काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स मृत गर्भवती महिला का पेट ब्लेड से फाड़ रहा है और उसमें से मृत नवजात को भी बाहर निकाल रहा है। यह घटना डेढ़ महीने पुरानी बताई जा रही है। ससुराल वालों ने श्मशान घाट पर जलाने से पहले महिला का पोस्टमॉर्टम करवा दिया। उन्हें सिर्फ यह देखना था कि पेट में बच्चा जिंदा है या मर गया है। लेकिन जब उन्हें पता चला कि बच्चा भी मर चुका है तब उसके शव को भी दफन कर दिया गया।
जैसे ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। इधर एसपी दफ्तर में वीडियो के साथ शिकायत लेकर पहुंची मृतक की मां ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए है। जिसकी वजह से राधा की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। साथ मृत देह के साथ भी क्रूरतापूर्ण व्यवहार के आरोप लगाए है। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है। वही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इस मामले में पनागर पुलिस को जांच करने निर्देश दिए है।
शिकायत लेकर पहुंची मृतका की मां गौरा बाई ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। बेटी राधा 8 माह की गर्भवती थी। और 17 सितंबर को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। गौरा बाई ने बेटी के पेट चीरने का वीडियो बुधवार को शिकायत के साथ पुलिस को दिया है। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि इस मामले में कानूनी सलाह ले रहे हैं।
मां ने बताया कि ससुरालवालों की सूचना पर हम भी श्मशान घाट पहुंचे थे। वहां शव को अर्थी से अलग रखकर ससुराल पक्ष के लोगों ने स्वीपर को बुलाया। और स्वीपर से बेटी के पेट को चिरवाया। स्वीपर ने एक के बाद एक कई बार पेट में ब्लेड चलाकर शिशु को निकालने का प्रयास किया। शिशु बच्चादानी सहित बाहर आ गया। इसके बाद बच्चादानी को काटकर शिशु को बाहर निकाला गया। और फिर मृत शिशु के शव को दफना दिया गया।