नई दिल्ली। टी राजा सिंह को पैगंबर मुहम्मद के अपमान करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तेलंगाना के गोशामहल से टी राजा सिंह भाजपा विधायक हैं। पुलिस ने बताया कि धार्मिक आस्था के अपमान के संबंध में कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ बीती रात हैदराबाद में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा कमिश्नर ऑफिस के बाहर इकट्ठा हुए थे और सर तन से जुदा वाले नारे लगाए थे। उधर, भाजपा उन्हें पार्टी से निलंबित कर चुकी है।
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह के साथ यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने भड़काऊ बयान दिया है। पहले भी अभद्र भाषा के लिए उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वो भड़काऊ टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। तमाम बयानों के बाद भी साल 2018 में वो गोशामहल विधानसभा सीट को जीतने में कामयाब रहे।
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर बरसते हुए पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी कर घिरे हैदराबाद के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह का कहना है कि वह धर्म के लिए लड़ रहे हैं और मरने के लिए भी तैयार हैं। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के दौरान टी. राजा सिंह ने कहा कि मैं यह धर्म के लिए कर रहा हूं। इसके लिए मैं मरने के लिए भी तैयार हूं। टी. राजा सिंह ने कहा, ‘उन्होंने यूट्यूब से मेरी वीडियो हटा दी। मुझे नहीं पता कि पुलिस क्या करने जा रही है। जब मैं रिहा हो जाऊंगा तो निश्चित तौर पर वीडियो का दूसरा हिस्सा अपलोड करूंगा। मैं यह धर्म के लिए कर रहा हूं। मैं धर्म के लिए मरने को भी तैयार हूं।’
राव के मुताबिक, सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों में शत्रुता को बढ़ावा देने, जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने, धर्म व धार्मिक मान्यताओं का अपमान करके किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की मंशा तथा आपराधिक धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोशामहल से विधायक सिंह ने गिरफ्तारी के दौरान पत्रकारों से कहा कि उन्होंने जिस सोशल मीडिया साइट पर अपना वीडियो साझा किया था, उसने उसे हटा दिया है और वह रिहा होने के बाद इस वीडियो क्लिप का ‘दूसरा हिस्सा’ अपलोड करेंगे।
टी राजा सिंह के भड़काऊ बयान पर भाजपा ने उन पर ऐक्शन लिया है। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा है। जांच पूरी होने तक उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है। टी राजा सिंह “भड़काऊ” टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं, उनके खिलाफ दर्जनों मामले हैं, जिनमें से ज्यादातर “अभद्र भाषा” के लिए हैं। साल 2020 में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने राजनेता को मंच और इंस्टाग्राम से कथित तौर पर नफरत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।
टी राजा सिंह तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्य थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। वह वर्तमान में विधानसभा में भाजपा के फ्लोर लीडर रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान उनके लिए प्रचार किया था।