फायरिंग रेंज के बाहर तोप का गोला फटने से 3 लोगों की मौत

गया। बिहार के गया जिले में सैन्य अभ्यास के दौरान छोड़े गए तोप के एक गोले की चपेट में आने से 3 ग्रामीणों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त गांव में सभी होली खेल रहे थे। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद सीटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस तमाम बिंदुओं की जांच कर रही है कि आखिर फायरिंग रेंज के बाहर तोप का गोला कैसे गिरा। जानकारी के मुताबिक, मामला गया जिले के बाराचट्टी थाना के गूलरवेद गांव का है। यहां होली के दिन गांव में मातम पसरा है। गया SP आशीष भारती ने बताया कि मृतकों में गूलरवेद गांव निवासी एक ही परिवार के दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस हादसे में घायल दो महिलाओं सहित तीन लोगों को इलाज के लिए गया शहर स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान गोला मांझी के दामाद गोविंद मांझी, सूरज कुमार और कंचन कुमारी के तौर पर हुई है। जबकि घायलों में गीता कुमारी, राशो देवी, पिंटू मांझी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गया के डोभी प्रखंड के त्रिलोकीपुर में सेना का अभ्यास फायरिंग रेंज चलता है। इस फायरिंग रेंज से अगल-बगल के गांव प्रभावित होते हैं। अक्सर वहां तोप का गोला फायरिंग रेंज एरिया से बाहर जाकर गिरता है।

DrashtaNews

गया। बिहार में होली के दिन बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। गया जिले के बाराचट्‌टी थाना क्षेत्र के गूलरवेद गांव में तोप का गोला फायरिंग रेंज से बाहर गिरने से तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। इससे तीनों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना की जांच की जा रही है कि आखिर तोप का गोला बाहर कैसे आकर गिरा? घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
हादसे के वक्त गांव में सभी होली खेल रहे थे। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।  जानकारी मिलने के बाद सीटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस तमाम बिंदुओं की जांच कर रही है कि आखिर फायरिंग रेंज के बाहर तोप का गोला कैसे गिरा।

जानकारी के मुताबिक, मामला गया जिले के बाराचट्टी थाना के गूलरवेद गांव का है। यहां होली के दिन गांव में मातम पसरा है। गया SP आशीष भारती ने बताया कि मृतकों में गूलरवेद गांव निवासी एक ही परिवार के दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस हादसे में घायल दो महिलाओं सहित तीन लोगों को इलाज के लिए गया शहर स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान गोला मांझी के दामाद गोविंद मांझी, सूरज कुमार और कंचन कुमारी के तौर पर हुई है।  जबकि घायलों में गीता कुमारी, राशो देवी, पिंटू मांझी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गया के डोभी प्रखंड के त्रिलोकीपुर में सेना का अभ्यास फायरिंग रेंज चलता है। इस फायरिंग रेंज से अगल-बगल के गांव प्रभावित होते हैं। अक्सर वहां तोप का गोला फायरिंग रेंज एरिया से बाहर जाकर गिरता है।

Scroll to Top