दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 11 जवान बलिदान ,CM ने रद्द किया कर्नाटक दौरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। हमले में 11 जवान बलिदान हो गए हैं। इसके अलावा एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। इस नक्सली हमले के बाद देशभर में हड़कंप मच गया है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल से फोन पर बातचीत की है। इसके बाद भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में एक हाई लेवल मीटिंग हुई है। सीएम भूपेश बघेल ने अपने गुरुवार के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री निवास में बुधवार देर रात मुख्य सचिव अमिताभ जैन,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ,डीजीपी अशोक जुनेजा की मौजूदगी में बड़ी बैठक हुई है। गुरुवार को दंतेवाड़ा में शहीद जवानों को अंतिम सलामी दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके सभी बड़े आला अफसर मौके पर मौजूद रहेंगे। CM ने इसके लिए अपना कर्नाटक का दौरा रद्द कर दिया है। CM गुरुवार को कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले थे। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमलोगों की तरफ से यह सवाल लगातार उठाए जाते रहे हैं कि नक्सलियों के पास इतने हथियार कहा से आते हैं। ये इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक का जुगाड़ कैसे करते हैं। केंद्र सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए। छत्तीसगढ़ में ये सब चीजे तो बनती नहीं है फिर ये नक्सलियों के पास कैसे पहुंचती है। नक्सलियों ने किया IEDब्लास्ट बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों के वाहन को निशाना बनाकर IED धमाका किया है। सूचना मिलने के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है। मृतकों में डीआरजी के 10 जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं। इन जवानों का हुआ बलिदान प्रधान आरक्षक कमॉक 74 जोगा सोढी प्रधान आरक्षक क्रमॉक 965 मुन्ना राम कड़ती प्रधान आरक्षक क्रमांक 901 संतोष तामो नव आरक्षक क्रमॉक 542 दुल्गो मण्डावी नव आरक्षक क्रमॉक 289 लखमू मरकाम नव आरक्षक कमॉक 580 जोगा कवासी नव आरक्षक क्रमांक 888 हरिराम मण्डावी गोपनीय सैनिक राजू राम करटम गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी धनीराम यादव (निजी वाहन चालक) PM मोदी ने की कड़ी निंदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नक्सली हमले की कड़ी निंदा की। उन्‍होंने ट्वीट कर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। कैबिनेट ने दी श्रद्धांजलि नक्सली हमले में बलिदान हुए 11 जवानों को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि दंतेवाड़ा में हमारे 11 जवानों की शहादत हुई है, उनको कैबिनेट ने श्रद्धांजलि अर्पित की। IG बस्तर ने दी जानकारी नक्सली हमले के बाद आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मृतकों के शवों को निकाला जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। नक्सली वारदात के बाद सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा, "यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।" केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सली हमले के बाद सीएम बघेल से बातचीत की है। शाह ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इंटर स्टेट ज्वाइंट ऑपरेशन और सर्च ऑपरेशन को बढ़ाने की जरूरत है.... ये (भूपेश बघेल) बार-बार बोलते हैं कि (नक्सलवाद) समाप्ति की ओर है, लेकिन इस तरह की बड़ी-बड़ी घटनाएं होती जा रही हैं।

DrashtaNews

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। हमले में 11 जवान बलिदान हो गए हैं। इसके अलावा एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। इस नक्सली हमले के बाद देशभर में हड़कंप मच गया है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल से फोन पर बातचीत की है। इसके बाद भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में एक हाई लेवल मीटिंग हुई है। सीएम भूपेश बघेल ने अपने गुरुवार के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री निवास में बुधवार देर रात मुख्य सचिव अमिताभ जैन,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ,डीजीपी अशोक जुनेजा की मौजूदगी में बड़ी बैठक हुई है। गुरुवार को दंतेवाड़ा में शहीद जवानों को अंतिम सलामी दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके सभी बड़े आला अफसर मौके पर मौजूद रहेंगे। CM ने इसके लिए अपना कर्नाटक का दौरा रद्द कर दिया है। CM  गुरुवार को कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले थे।

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमलोगों की तरफ से यह सवाल लगातार उठाए जाते रहे हैं कि नक्सलियों के पास इतने हथियार कहा से आते हैं। ये इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक का जुगाड़ कैसे करते हैं। केंद्र सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए। छत्तीसगढ़ में ये सब चीजे तो बनती नहीं है फिर ये नक्सलियों के पास कैसे पहुंचती है।

नक्सलियों ने किया IEDब्लास्ट

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों के वाहन को निशाना बनाकर IED धमाका किया है। सूचना मिलने के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है। मृतकों में डीआरजी के 10 जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं।

इन जवानों का हुआ बलिदान

प्रधान आरक्षक कमॉक 74 जोगा सोढी

प्रधान आरक्षक क्रमॉक 965 मुन्ना राम कड़ती

प्रधान आरक्षक क्रमांक 901 संतोष तामो

नव आरक्षक क्रमॉक 542 दुल्गो मण्डावी

नव आरक्षक क्रमॉक 289 लखमू मरकाम

नव आरक्षक कमॉक 580 जोगा कवासी

नव आरक्षक क्रमांक 888 हरिराम मण्डावी

गोपनीय सैनिक राजू राम करटम

गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम

गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी

धनीराम यादव (निजी वाहन चालक)

PM मोदी ने की कड़ी निंदा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नक्सली हमले की कड़ी निंदा की। उन्‍होंने ट्वीट कर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।

कैबिनेट ने दी श्रद्धांजलि

नक्सली हमले में बलिदान हुए 11 जवानों को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि दंतेवाड़ा में हमारे 11 जवानों की शहादत हुई है, उनको कैबिनेट ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

IG बस्तर ने दी जानकारी

नक्सली हमले के बाद आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मृतकों के शवों को निकाला जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। नक्सली वारदात के बाद सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा, “यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सली हमले के बाद सीएम बघेल से बातचीत की है। शाह ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इंटर स्टेट ज्वाइंट ऑपरेशन और सर्च ऑपरेशन को बढ़ाने की जरूरत है. भूपेश बघेल बार-बार बोलते हैं कि नक्सलवाद समाप्ति की ओर है, लेकिन इस तरह की बड़ी-बड़ी घटनाएं होती जा रही हैं।

Scroll to Top