नई दिल्ली। जहांगीरपुरी के c ब्लॉक में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी। हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा निकालते वक्त पथराव हुआ। पथराव में पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल इलाज के लिए कराया गया भर्ती।
आगजनी की घटनाओं को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस की भी 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं, हालांकि दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग का कहना है कि घटनाएं काफी छुटपुट थीं, इसलिए वहां पर ऑपरेशन कॉल ऑफ कर दिया गया है और गाड़ियों को वापस बुला लिया गया है। आगजनी में तमाम वाहनों को नुकसान पहुंचा है। धुएं के गुबार के बीच वहां सैकड़ों लोगों का मजमा भी देखा गया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, सभी लोगों को शांति बनाए रखनी हैं। शांति बनाए बिना देश तरक्की नहीं कर सकता। सभी लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखनी है। जरूरत पड़े तो एजेंसी है, पुलिस है, जिनकी जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार की दिल्ली में जिम्मेदारी है कि शांति व्यवस्था बनाएं। मैं लोगों से भी अपील करूँगा की शांति बनाए रखें।