Site icon Drashta News

वैशाली में ट्रक चालक ने एक दर्जन लोगों को रौंदा, छह बच्चों समेत आठ की मौत

DrashtaNews

वैशाली। बिहार के वैशाली में रविवार की रात एक ट्रक चालक ने दर्जनों लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में मरने वाले बच्चों की संख्या  अधिक है।  महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दर्दनाक हादसे में मौके पर ही मिट्ठू राय की आठ वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, सुरेंद्र राय की 12 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी, मनोज राय की आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी, संजय राय की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी एवं 10 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, रविंद्र राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, सुरेश राय की 10 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी एवं उमेश राय के 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में आठ और छह साल की बच्ची भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात कुछ लोग महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक ट्रक आया और सभी को रौंद दिया। कुचलने के बाद ट्रक पास के पीपल के पेड़ से टकरा गया। 

एक साथ दर्जनभर लोगों को रौंदने के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ट्रक चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर देसरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। अफरातफरी के बीच जख्मियों का तुरंत प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस को सूचना देने के बाद इलाके के लोगों ने मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।  

Exit mobile version