संविधान का गला घोंट रहा सत्ता और कारपोरेट का गठजोड़

भारत में कृषि और खनिज सम्पदा से परिपूर्ण भूमि पंचायतों के अधिकार क्षेत्र में है। किसान की मेहनत खून पसीने से सिंची जमीनों पर सत्ता और पूंजीवादियों की क्रूर नज़र हमेशा पड़ती रही है। उन्हें जब जरुरत होती है वह सत्ता के साथ गठबंधन कर हड़प लेते हैं। वे नियमों को ताख पर रख मनमाफिक कानून बना लेते हैं।