Site icon Drashta News

तानाशाही के खिलाफ INDIA गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ’ महारैली

DrashtaNews

-तय करना होगा कि आप लोकतंत्र चाहते हैं या तानाशाही – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

नई दिल्ली। CM अरविन्द केजरीवाल सहित विपक्षी नेताओं को साज़िशन गिरफ्तार करने पर INDIA गठबंधन ने तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र बचाने के लिए रविवार को महारैली की। महारैली का आयोजन आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा रामलीला मैदान में हुई। रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है, हमारी टीम में से मैच शुरू होने से पहले दो खिलाड़ियों को गिरफ्तार करके अंदर कर दिया गया। ये जो उनका 400 पार का नारा है, वो बिना मैच फिक्सिंग के 80 पार नहीं हो सकता है। 

इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने विपक्षी गठबंधन की महारैली में केजरीवाल का संदेश पढ़ा। उन्‍होंने कहा- मेरे पति को जेल में डाल दिया गया। वह जनता की भलाई के लिए लड़ रहे हैं। करोड़ों लोगों के दिल में केजरीवाल हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘महारैली’ के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की थी। रामलीला मैदान के हर द्वार पर जांच की व्यवस्था के साथ ही आसपास के इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। 

अवश्य पढ़ें : लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर कार्रवाई की मेरी गारंटी – सांसद राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख शरद पवार समेत कई बड़े नेता इस महारैली में शामिल हुए। कांग्रेस ने शनिवार को कहा था कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पिछले हफ्ते दिल्ली शराब घोटाले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आयोजित की गई, लेकिन इसे लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की एकता और शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया। 

अवश्य पढ़ें : ‘ इलेक्टोरल बॉन्ड ‘ दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट है-सांसद राहुल गांधी

विपक्षी गठबंधन के नेताओं द्वारा रैली में प्रवर्तन निदेशालय, CBI और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ जोरदार ढंग से आवाज उठाई गई। केजरीवाल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और कांग्रेस को जारी किए गए इनकम टैक्‍स विभाग के नोटिस का मुद्दा भी रैली में उठाया गया। 

नेताओं को धमकाया जा रहा- मल्लिकार्जुन खरगे

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “आपको तय करना होगा कि आप लोकतंत्र चाहते हैं या तानाशाही… जो लोग तानाशाही का समर्थन करते हैं उन्हें देश से बाहर निकालने की जरूरत है… बीजेपी और आरएसएस जहर की तरह हैं. अगर तुमने जहर चखा तो भी तुम मर जाओगे…”

अवश्य पढ़ें : एनडीए के ‘अमृतकाल’ में मणिपुर का सर्वनाश

‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राज्यों में भाजपा की सरकारें बनाने के लिए विपक्षी दलों, नेताओं को धमकाने के वास्ते संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। जब तक हम भाजपा की विचारधारा को परास्त नहीं करेंगे तब तक देश में समृद्धि नहीं आ सकती। 

चुनाव होने से पहले ही धांधली करने की कोशिश- महबूबा मुफ्ती

दिल्ली में इंडिया गठबंधन रैली में भाग लेने के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, “…बेरोजगारी बढ़ रही है और विपक्ष को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। चुनाव होने से पहले ही धांधली करने की कोशिश की जा रही है। लोग चाहते हैं, संविधान बचाना है, लोकतंत्र बचाना है, इसीलिए इतनी बड़ी संख्या में इस मैदान में आए हैं…” 

बीजेपी की विचारधारा को नहीं पनपने देंगे – चंपई सोरेन

इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “जिस कारण से हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है, उस जमीन का कहीं भी किसी किताब में जिक्र नहीं है।बीजेपी को हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड में किया गया पिछड़े वर्गों और समुदायों का उत्थान पसंद नहीं आया। यही लड़ाई हमारे पूर्वजों ने भी झारखंड में लड़ी थी। हम एक हैं। हम झारखंड के साथ-साथ देश में भी बीजेपी की विचारधारा को पनपने नहीं देंगे…”

अवश्य पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘ क्रूर मौन ’

भगवान राम के पास सत्य, आशा, विश्वास, शील, धैर्य और साहस था – प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा, ”मुझे लगता है कि वे (BJP) भ्रम में फंस गए हैं। मैं उन्हें एक हजार साल पुरानी कहानी और उसका संदेश याद दिलाना चाहती हूं। जब भगवान राम सत्य के लिए लड़ रहे थे, उनके पास शक्ति या संसाधन नहीं थे, उनके पास रथ भी नहीं था। रावण के पास रथ, संसाधन, सेना और सोना था। भगवान राम के पास सत्य, आशा, विश्वास, शील, धैर्य और साहस था…”

अवश्य पढ़ें: 

BJP ‘ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी’, पूरी दुनिया में भाजपा की ‘थू-थू’ हो रही है – अखिलेश यादव

‘मोदी की गारंटी’ ‘चाइनीज माल’ वाली गारंटी -तेजस्वी यादव

मोदी सरकार ने की हड़बड़ी में गड़बड़ी तो, राहुल ने छोड़ा ‘ओबीसी’ ब्रह्मास्त्र

”भारत जोड़ो यात्रा” राहुल गांधी का आइडिया है, ये यात्रा अब कश्मीर में तिरंगा फहराकर ही रुकेगी – मल्लिकार्जुन खरगे

 कांग्रेस करेगी पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ की घोषणा

‘INDIA’ महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए संघर्ष करेगा- सोनिया गांधी

 60 प्रतिशत OBC वर्ग के हक को छीनेंगे तो यह वर्ग ईंट से ईंट बजा देगा- तेजस्वी यादव

Exit mobile version