अपराध के आरोपी सांसदों की मुठ्ठी में हमारी सांसे

2024  की 18वीं लोकसभा में 543 सदस्यों में से  46% यानी 251 सांसदों पर अपराध के आरोप हैं।  इनमें 170 (31%) सांसदों पर हत्या, बलात्कार, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ  गंभीर अपराध के आरोप हैं। केंद्र सरकार के वर्तमान मंत्रिमंडल (केंद्रीय मंत्रिपरिषद) में कुल 72 मंत्रियों में से 29 (40%) के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं।