Site icon Drashta News

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या

DrashtaNews

नई दिल्ली। अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की घटना सामने आई है। सिद्दीकी पर 2 से 3 राउंड फायरिंग की घटना बांद्रा ईस्ट में हुई। सिद्दीकी को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाबा सिद्दीकी को तीन गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उनपर गोलीबारी हुई थी। लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा नाम हैं। वे तीन बार विधायक रहे हैं। 

बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई, जो कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत की घटना बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें स्पॉट पर पहुंच गई हैं। वहीं इस मामले में दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। शूटर्स ने सिद्दीकी पर छह राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां उन्हें लगीं। 

बाबा सीद्दीकी की मौत की खबर के बाद बॉलीवुड नेता सलमान खान भी लीलावती अस्पताल पहुंच रहे हैं। बता दें कि सलमान खान और बाबा सीद्दीकी दोस्त रहे हैं। 

वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि अगर हमारे शहर मुंबई में पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं, अगर सरकार के नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सरकार आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी? अगर वे अपने विधायकों और पूर्व मंत्रियों को सुरक्षित नहीं रख सकते हैं, तो गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।”

आनंद दुबे ने काहा कि देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्री के रूप में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। एकनाथ शिंदे को राज्य के सीएम के रूप में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुंबई की सड़कों पर दिनदहाड़े गोलीबारी हो रही है. तीन राउंड फायरिंग की जा रही है और लोगों को गोली मारी जा रही है. क्या यही कानून व्यवस्था है?. अपराधियों को कोई डर नहीं है। महायुति और भाजपा की नीतियों ने राजनीति को बदनाम कर दिया है।”

कौन हैं बाबा सिद्दीकी?

बिहार के पटना में जन्में बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी महाराष्ट्र में बांद्रा वेस्ट विधानसभा सीट के विधायक थे। मुंबई कांग्रेस के एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरे, सिद्दीकी ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के सत्ता में रहने के दौरान मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। इस साल की शुरुआत में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने कहा था कि मैं एक किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था। यह 48 साल तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है।

घटना के पीछे लारेंस विश्नोई गैंग पर शक
पुलिस इस घटना के पीछे लारेंस विश्नोई गैंग पर शक जता रही है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस पार्टी में गुजारा। लेकिन इसी वर्ष फरवरी में वह कांग्रेस छोड़कर राकांपा में शामिल हो गए थे। उनके विधायक पुत्र जीशान सिद्दीकी के भी जल्दी ही राकांपा (अजीत) में शामिल होकर अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

जीशान सिद्दीकी से मिले देवेंद्र फडणवीस
उनकी हत्या के बाद विपक्ष को एक बार फिर राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर उंगली उठाने का मौका मिल गया है। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने खराब कानून-व्यवस्था के लिए गृहमंत्रालय के प्रभारी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके त्यागपत्र की मांग की है। दूसरी ओर देवेंद्र फडणवीस ने स्वयं लीलावती अस्पताल पहुंचकर बाबा सिद्दीकी के पुत्र जीशान सिद्दीकी से मुलाकात की है, और पुलिस से घटनाक्रम की जानकारी ली है।

Exit mobile version