Site icon Drashta News

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

D_Karni-Sena-President-Killed-in-Jamshedpur
DrashtaNews

रांची (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बवाल मचा रखी करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मरकर हत्या कर दी गयी है। झारखंड के जमशेदपुर जिले से रविवार शाम को हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए विनय सिंह का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गोली लगी थी और बाएं हाथ में पिस्तौल थी।

संभावित एंगल से की जा रही है घटना की जांच

जमशेदपुर पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे। शिकायत के बाद उनके मोबाइल लोकेशन का पता लगाया गया और शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि ‘घटना की जांच सभी संभावित एंगल से की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है।’

विनय सिंह उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन में रहते थे। डिमना चौक पर उनकी टाइल्स की दुकान है। उनके परिवार ने बताया कि वे रविवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। वे आमतौर पर दोपहर 4 बजे तक खाना खाने घर लौटते थे, लेकिन उस दिन वह घर नहीं आए। जब काफी देर तक उनका पता नहीं चला और फोन भी बंद आया तो परिजन रात 8 बजे उलीडीह थाना पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की और शाम 8 बजे उनका शव बरामद किया।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार
जानकारी के मुताबिक, यह हमला जमशेदपुर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ, जब विनय सिंह किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से उतरे, उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर बाइक पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
घटना के विरोध में प्रदर्शन
पुलिस ने घटनास्थल से विनय सिंह की स्कूटी, मोबाइल और एक पिस्तौल बरामद की है। विनय सिंह की मौत की खबर फैलते ही करणी सेना के समर्थक गुस्से में आ गए। उन्होंने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया। भाजपा और आजसू पार्टी के कई नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की निंदा की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, इस हत्याकांड से क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। समर्थकों का कहना है कि जल्द से जल्द हत्यारे पर कड़ी कार्रवाई की जाए नहीं तो पूरा झारखंड बंद करेंगे।

Exit mobile version