Site icon Drashta News

राष्ट्रीय पार्टियों ने अपनी आय 3077 करोड़ रुपये घोषित की

DrashtaNews

नई दिल्ली(एजेंसी) । देश के 6 राष्ट्रीय पार्टियों ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 3,077 करोड़ रुपये की अपनी कुल आय घोषित की है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सबसे अधिक यानी करीब 2361 करोड़ रुपये मिले। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने बुधवार को यह जानकारी दी।लोकसभा चुनाव की आहट के बीच चुनाव सुधारों की वकालत करने वाली संस्था एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफा‌र्म्स (ADR) ने राष्ट्रीय दलों की कुल आय एवं व्यय का लेखा-जोखा पेश किया है।

अवश्य पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की ‘चुनावी बांड’ योजना को किया रद्द

दलों द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामों के आधार पर जारी इस रिपोर्ट के अनुसार, सभी दलों ने 2022-23 वित्तीय वर्ष में लगभग 3077 करोड़ रुपये की कुल आय घोषित की है। इसमें 2360 करोड़ रुपये के साथ भाजपा की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। सत्तारूढ़ भाजपा की आय छह राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 76.73 प्रतिशत है।

आय के मामले में 452.375 करोड़ रुपये के साथ कांग्रेस ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कांग्रेस की आय छह राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 14.70 प्रतिशत है।

भाजपा और कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा), आम आदमी पार्टी (आप), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भी अपनी आय घोषित की है।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के बीच, भाजपा की आय वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 1917.12 करोड़ रुपये से 23.15 प्रतिशत बढ़कर वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 2360.844 करोड़ रुपये हो गई।

एनपीपी की आय वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 47.20 लाख रुपये से 7.09 करोड़ रुपये बढ़कर वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 7.56 करोड़ रुपये हो गई।

इसी तरह, आम आदमी पार्टी की आय वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 44.53 करोड़ रुपये से 91.23 प्रतिशत बढ़कर वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 85.17 करोड़ रुपये हो गई।

अवश्य पढ़ें :आर्थिक मंदी के दौरान बीजेपी की दिन दुगनी और कांग्रेस की रात चौगुनी आमदनी

निर्वाचन आयोग के पास जमा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2021-22 और वित्त वर्ष 2022-23 के बीच कांग्रेस, माकपा और बसपा की आय में क्रमशः 16.42 फीसदी (88.90 करोड़ रुपये), 12.68 फीसदी (20.57 करोड़ रुपये) और 33.14 फीसदी (14.50 करोड़ रुपये) की कमी आई है।

इन दलों ने की अपनी आय घोषित

भाजपा और कांग्रेस के अलावा, बसपा, आप, एनपीपी और माकपा ने अपनी आय घोषित की है।

भाजपा सबसे बड़ी आय वाली दलदल आय (करोड़ रुपये में)

भाजपा                                        2360

कांग्रेस                                       452

माकपा                                       141

आप                                               85

बीएसपी                                      29

एनपीपी                                       7

चुनावी चंदा आय के बड़े स्त्रोत:

इन राष्ट्रीय दलों ने चुनावी चंदे को अपनी आय का मुख्य जरिया घोषित किया है। चंदे और योगदान से सबसे अधिक कमाई करने वाली राष्ट्रीय पार्टियों में भाजपा सबसे आगे है। पार्टी को चंदे से 2120 करोड़ रुपये की आय हुई है। इसी तरह कांग्रेस ने 268 करोड़ रुपये, आप 84 करोड़ रुपये, माकपा 63.783 करोड़ रुपये और एनपीपी ने 7 करोड़ रुपये की आय बताई है।

पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इन दलों की आय में बढ़ोतरी

23.15 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की भाजपा ने

1502 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की एनपीपी ने

91.23 प्रतिशत वृद्धि हुई आप की आय में

इन दलों की आय में आई कमी:

कांग्रेस, सीपीआइ (एम) और बीएसपी की आय में क्रमश: 16.42 फीसदी, 12.68 फीसदी और 33.14 फीसदी की कमी आई है।

आय से अधिक खर्च किया कांग्रेस और आप ने

3.26 प्रतिशत अधिक खर्च किया कांग्रेस ने कुल आय का

19.82 प्रतिशत अधिक खर्च किया आप ने आय से

57.68 प्रतिशत खर्च किया भाजपा ने अपनी कुल आय का

74.87 प्रतिशत खर्च किया माकपा ने कुल आय का

अवश्य पढ़ें : किसान क्रांति : गरीबों के निवाले भी सियासत, छीन लेती है -पार्ट 1

अवश्य पढ़ें : किसान सरोकार लेख/टिपण्णी

किसानों का स्वर्ग में धरना, देवराज को हटाने की मांग

सांसदों की औक़ात में नहीं था कृषि विधेयक को रोकना

गॉव आत्मनिर्भर होते तो, प्रधानमंत्री को माफी नहीं मांगनी पड़ती

देश की अधिकांश आबादी आर्थिक गुलामी की ओर

‘आर्थिक मंदी के दौरान बीजेपी की दिन दुगनी और कांग्रेस की रात चौगुनी आमदनी’

 देश के लिए संक्रांति काल

किसान क्रांति: पंचायत के संवैधानिक अधिकारों का दमन करती सरकारें

किसान क्रांति: आपको नागरिक से उपभोक्ता बनाने का षड्यंत्र

बाटी-चोखा के बीच अखिल भारतीय पंचायत परिषद् में कृषि बिल और पंचायत की स्वायत्तता पर चर्चा

पूँजीवादी नौकरशाह और कारपोरेट, क्या प्रधानमंत्री की नहीं सुनते?

Exit mobile version