Site icon Drashta News

IPS रवि सिन्हा बने खुफिया एजेंसी RAW के प्रमुख

DrashtaNews

नई दिल्ली, PTI। IPS अधिकारी रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RA&W) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। IPSअधिकारी रवि सिन्हा 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल सामंत गोयल रॉ प्रमुख हैं।

रवि सिन्हा मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। सिन्हा दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ाई कर चुके हैं। साल 1988 में उन्होंने UPSC की परीक्षा पास की और इन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPC) के अधिकारी के तौर पर मध्य प्रदेश काडर मिला। हालांकि साल 2000 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने जब मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों का काटकर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया तो सिन्हा तकनीकी तौर पर छत्तीसगढ़ काडर में चले गए।

सिन्हा दो दशकों से अधिक समय से खुफिया एजेंसी के साथ हैं। प्रमोशन से पहले वह रॉ के ऑपरेशनल विंग का नेतृत्व कर रहे थे। सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और अन्य कई देशों में वे बड़े पैमाने पर काम कर चुके हैं। बता दें कि रॉ पर विदेशी इंटेलिजेंस जुटाने की जिम्मेदारी होती है। साथ ही अगर किसी देश के घटनाक्रम का भारत पर असर हो सकता है तो रॉ उस पर भी नजर रखती है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो साल के कार्यकाल के लिए सिन्हा को रॉ के नए प्रमुख के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Exit mobile version