Site icon Drashta News

ओडिशा में मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों से CM ने लिया इस्तीफा, कल नए मंत्री लेंगे शपथ

DrashtaNews

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया है। जल्द ही मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने वाला है। खबर है कि नया मंत्रिमंडल 5 जून को शपथ लेगा।
सबसे पहले ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो ने अपना इस्तीफा दिया। उसके बाद सभी मंत्रियों ने भी बारी-बारी से अपना त्याग पत्र सौंप दिया। बीजेडी ने पिछले महीने 29 तारीख को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे किए थे। अटकलें थी कि सीएम नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। कुछ विवाद भी सामने आए थे, जिसके बाद नवीन पटनायक ने अपने सभी मंत्रियों से इस्तीफा लेकर नए मंत्रिमंडल के गठन का फैसला लिया।
नवीन पटनायक 20 जून से विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं। सीएम का रोम और दुबई जाने का कार्यक्रम है। इससे पहले वो नए मंत्रिमंडल का गठन कर लेना चाहते हैं। बताया जा रहा है रविवार को ही नए मंत्री शपथ ले लेंगे।

Exit mobile version