Site icon Drashta News

CRS की रिपोर्ट में दावा, भारत में कोरोना ने ली कुल 5.2 लाख लोगों की जान

DrashtaNews

नई दिल्ली। कोरोना का कहर पूरी दुनिया को चिंतित कर रखा है जन-धन की इस भारी क्षति के बीच सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कोरोना से अब तक 5.2 लाख लोगों की जान जा चुकी है।
CRS 2020 की रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 अप्रैल 2022 तक कोरोना की वजह से कुल 5,23,693 लोगों की मौत हुई। साल 2020 में कोरोना से कुल 1.48 लाख लोगों की जान गई थी। वहीं 2021 में यह संख्या बढ़कर 3,32,492 हो गई।
2022 में अब तक कोरोना से 42,207 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि सीआरएस के तहत भारत में जन्म और मृत्यु का रेकॉर्ड रखा जाता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में जन्म रजिस्ट्रेशन में भारी गिरावट दर्ज की गई थी तो दूसरी तरफ डेथ रजिस्ट्रेशन बहुत बढ़ गया था। CRS रिपोर्ट 2020 में कहा गया है कि बर्थ रजिस्ट्रेशन घटकर 5.98 लाख पर आ गया था जो कि 2018 में 11.65 लाख और 2019 में 15.51 लाख था।
2020 के आंकड़ों में देखा जा सकता है कि 2019 की तुलना में मरने वालों की संख्या 4.75 लाख बढ़ गई थी। मंगलवार को भारत में कोरोना के कुल 2568 नए मामले दर्ज हुए। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,84,913 हो गई। अब केवल 19137 मरीज ही उपचाराधीन हैं।
मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20 मरीजों की जान गई थी। इस समय डेली पॉजिटिविटी रेट 0.61 है। भारत में वैक्सिनेशन भी तेजी से चल रहा है। अब तक 189.23 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।

Exit mobile version