Site icon Drashta News

नायब सरकार में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार , 8 मंत्रियों ने ली शपथ

DrashtaNews

चंडीगढ़। हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने मंगलवार को 8 विधायकों को मंत्री बनाकर पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया। सैनी और 5 मंत्रियों ने पिछले सप्ताह शपथ ली थी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिसार से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक कमल गुप्ता ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। कमल गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली। वह पूर्ववर्ती मनोहर लाल मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे।

इनमें एक महिला विधायक को जगह मिली है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलवाई। नायब सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। तब उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। इनमें कंवरपाल गुज्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल का नाम शामिल था।

ये सभी पिछली मनोहर लाल सरकार में भी मंत्री थे। हरियाणा मंत्रिमंडल में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है। नायब सैनी मंत्रिमंडल में डॉ. कमल गुप्ता को छोड़कर बाकी सात पहली बार मंत्री बने हैं। कमल गुप्ता पहले हरियाणा के ULB मिनिस्टर रह चुके हैं। मंत्रिमंडल में गुरुग्राम और फरीदाबाद को भी प्रतिनिधित्व मिला है। डॉ. कमल गुप्ता कैबिनेट मंत्री बने हैं। ऐसे में नायब सैनी सरकार में 6 कैबिनेट मंत्री और 7 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं।

1. डॉ. कमल गुप्ता,कैबिनेट मंत्री

2. सीमा त्रिखा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

3. महिपाल ढांडा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

4. असीम गोयल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

5. अभे सिंह यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

6. सुभाष सुधा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

7. विशंभर सिंह बाल्मीकि, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

8. संजय सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Exit mobile version