Site icon Drashta News

अरविंद केजरीवाल ने कहा, गुजरात के CM इस्तीफा दें और राज्य में तत्काल विधान सभा चुनाव हो

DrashtaNews

नई दिल्ली। गुजरात के मोरबी पुल दर्दनाक हादसे में 134 लोगों की मौत हो चुकी है। राजनेताओं ने खूब संवेदना व्यक्त की, अब दोषियों पर करवाई को लेकर सियासी जंग छिड़ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और राज्य में विधानसभा चुनाव होने चाहिए। जिन लोगों की मौत हुई उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं। घायलों के स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं। ये भ्रष्टाचार का मामला है। घड़ी बनाने वाली कंपनी को पुल बनाने का ठेका क्यों दिया ? दूसरा सवाल, पुल रखरखाव का कोई अनुभव नहीं था। मतलब इनकी पार्टी से रिश्ते हैं।

केजरीवाल ने आगे कहा, FIR में ना कंपनी और उनके मालिक का नाम है। अस्पताल की पुताई तो अलग है, लेकिन मामले की पुताई की जा रही है। एक आरोप ये लग रहा है कि इनकी पार्टी को भारी चंदा दिया है। इसका पता लगाना पड़ेगा। सीएम को सीएम बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस्तीफा देकर तुरंत चुनाव हो जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें –गुजरात के मोरबी में 100 साल पुराना केबल पुल टूटने से अब तक 91 लोगों की मौत, SIT जांच के आदेश

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस हादसे पर कहा कि इससे पूरा देश हिला हुआ है। कितने मासूम बच्चे मारे गए। जो तथ्य सामने आए हैं, कह सकते हैं ये हादसा नहीं हत्या है। वजह है बीजेपी का भ्रष्टाचार। मैं 150 लोगों के मासूम लोगों के हत्यारों से 5 सवाल हैं। पहला- मोरबी के पुल के पुनर्निर्माण का ठेका घड़ी बनाने वाली कंपनी को क्यों दिया गया ? दूसरा- इतना बड़ा काम बिना टेंडर के ठेका दिया गया।  गैर अनुभवी कंपनी को ठेका क्यों दिया गया ? तीसरा- डॉक्यूमेंट जो सामने आए है। ये काम 8 महीने में पूरा होना था। कौन सी जल्दबाजी थी जिसे लीपापोती करके 5 महीने में क्यों खोल दिया गया। चौथा- घड़ी बनाने वाली कंपनी से कितना चंदा लिया है। इस कंपनी के मालिकों की किस-किस बीजेपी से नजदीकी है। पांचवां- इतने बड़े हादसे के बाद भी FIR दर्ज की गई है। उसमें उसके मालिकों का नाम नहीं है। किसके दबाव में मालिकों के खिलाफ FIR क्यों नहीं की गई।

Exit mobile version