Site icon Drashta News

एक विचारधारा और व्यक्ति देश को बना या बिगाड़ नहीं सकता: RSS चीफ मोहन भागवत

DrashtaNews

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि दुनिया के ‘‘अच्छे देशों’’ के पास ढेर सारे विचार हैं। एक विचारधारा या एक व्यक्ति किसी देश को बना या बिगाड़ नहीं सकता। भागवत नागपुर में राजरत्न पुरस्कार समिति द्वारा आयोजित एक पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे।

भागवत ने कहा, “एक व्यक्ति, एक विचार, एक समूह, एक विचारधारा किसी देश को बना या बिगाड़ नहीं सकती है।” उन्होंने आगे कहा, “दुनिया के अच्छे देशों में तरह-तरह के विचार होते हैं। उनके पास भी सभी प्रकार के सिस्टम हैं, और वे सिस्टम की इस भीड़ के साथ बढ़ रहे हैं। ”

नागपुर के पूर्व शाही परिवार के बारे में RSS चीफ ने कहा कि भोंसले परिवार संघ के संस्थापक केबी हेडगेवार के समय से RSS से जुड़ा है। भागवत ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने ‘स्वराज्य’ (संप्रभु राज्य) की स्थापना की और दक्षिण भारत को उनके समय में अत्याचारों से मुक्त किया गया, जबकि पूर्व और उत्तर भारत शोषण से नागपुर भोंसले परिवार के शासन के दौरान मुक्त हुआ था।

मोहन भागवत ने इस दौरान कहा कि राजा का मतलब सेवक होता है, शासक नहीं। अब जमाना प्रजातंत्र का इसलिए अब राजा नहीं रहे हैं।  उन्होंने साथ ही दावा किया शिवाजी महराज ने प्रजा के अधिकारों का संरक्षण किया था।

बता दें कि हाल ही में भागवत ने बिहार में भी कहा था कि भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के लिए देश में सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा। हमें हमारे संतों के उपदेशों को सबसे पहले अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिए है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “संतों की प्राचीन शिक्षाओं का पहले घर में अनुसरण करना चाहिए और बाद में बाहर प्रचार करना चाहिए।  हमारे संतों के उपदेशों को सबसे पहले अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिए… यही प्राथमिकता होनी चाहिए।”

सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता

उन्होंने कहा, “भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए साधु-संतों सहित हम सभी को सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता है।” उन्होंने लोगों को हमेशा सच बोलने की सलाह दी। बाद में भागवत ने भागलपुर और बांका जिलों के आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

भागवत ने कहा, “लोगों को अपने अहंकार को नहीं बढ़ने देना चाहिए और भौतिकवाद से दूर रहना चाहिए। हमेशा सच्चाई पर टिके रहना चाहिए। दुनिया एक भ्रम है, केवल ब्रह्म ही सत्य है।” इस मौके पर पटना के महावीर मंदिर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल भी आश्रम में मौजूद थे।

Exit mobile version